Santosh Kumar | May 6, 2026 | 02:27 PM IST | 1 min read
जेएसी कक्षा 12वीं रिजल्ट के साथ, बोर्ड ने कुल पास अंकों, लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची से संबंधित विवरण भी जारी किए हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आज झारखंड बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के छात्रों के स्कोरकार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। झारखंड बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित की गई, जो 3 से 23 फरवरी तक चली। आंसर शीट मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर घोषित किया है।
जेएसी 12वीं का रिजल्ट 2026 रोल कोड और रोल नंबर डालकर स्कोरकार्ड देखा जा सकता है। जेएसी 12वीं स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति और डिवीज़न जैसी पूरी जानकारी दिखाई देगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं-
झारखंड बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र results.digilocker.gov.in पर जाकर और अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर का उपयोग करके डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ, बोर्ड ने कुल पास अंकों, लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची से संबंधित विवरण भी जारी किए हैं। जो छात्र किसी विषय में अंकों में असंतुष्ट हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।