Abhay Pratap Singh | February 28, 2026 | 07:00 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन सेशन 2 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से 28 फरवरी को रात 11:50 बजे तक जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए ने कहा कि आवेदन में संशोधन की सुविधा केवल एक बार ही दी जाएगी, इसलिए सावधानीपूर्वक सुधार करें। निर्धारित तिथि व समय के बाद जेईई मेन 2026 करेक्शन लिंक निष्क्रिय हो जाएगी।
एनटीए के अनुसार, “यह अवसर उन सभी अभ्यर्थियों को दिया जा रहा है, जिन्होंने जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए नए उम्मीदवार के रूप में आवेदन किया है। इसके अतिरिक्त, वे अभ्यर्थी भी इस सुविधा के पात्र हैं, जिन्होंने जेईई (मुख्य) - 2026 सत्र-1 के लिए आवेदन किया था और सत्र-2 के लिए भी पंजीकरण किया है।”
जेईई मेन 2026 करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी और वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क विवरण और लाइव या अपलोड की गई फोटो में बदलाव की अनिमति नहीं है। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन 2 सिटी स्लिप 2026 जारी की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, आवेदन में बदलाव के समय अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित कैंडिडेट को क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई के माध्यम से करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई मेन 2026 सेशन 2 एप्लीकेशन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं: