Santosh Kumar | January 21, 2026 | 12:38 PM IST | 5 mins read
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2026 शुरू हो चुकी है। एनटीए ने 24 जनवरी तक होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। बाकी परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.
Try Now
JEE Mains 2026 Session 1 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का पहला सत्र समाप्त हो चुका है। पेपर 1 के लिए एग्जाम 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्ट में होगा, जबकि पेपर 2 के लिए 29 जनवरी को एक ही शिफ्ट में होगा। सुबह की शिफ्ट 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दोपहर की शिफ्ट 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को जेईई मेन एग्जाम गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
New: JEE Main 2026 Answer Key Out; Download Now
JEE Main 2026 Tools: Rank Predictor | College Predictor
JEE Main 2026: Session 2 Registration Link | Session 1 Official QP
एनटीए ने कैंडिडेट्स के लिए डिटेल्ड जेईई मेन गाइडलाइंस जारी की हैं। जेईई मेन रिपोर्टिंग टाइम सुबह की शिफ्ट के लिए 7.30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए 1.30 बजे है। गेट बंद होने के बाद किसी भी कैंडिडेट को एंट्री नहीं दी जाएगी।
एंट्री के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म की जांच की जाएगी। जरूरी डॉक्यूमेंट्स में प्रिंटेड जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026 (साफ क्यूआर कोड और बारकोड के साथ), वैलिड ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ लाना होगा।
उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट साइज की फोटो लानी होंगी। एक फोटो एडमिट कार्ड पर चिपकानी होगी, और दूसरी अटेंडेंस शीट के लिए है। गाइडलाइंस के अनुसार, परीक्षा हॉल से निकलते समय एडमिट कार्ड को ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा।
जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जेईई मेंस 2026 सेशन 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
Also readJEE Mains 2026 Exam Guidelines: जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम कल से होगा शुरू, एनटीए ने जारी की गाइडलाइंस
जेईई मेन 2026 ड्रेस कोड के नियम काफी सख्त हैं। कैंडिडेट्स को साधारण कपड़े पहनने होंगे। मेटल बटन, जिपर, ज्वेलरी, एक्सेसरीज, या मल्टीलेयर कपड़े पहनने से बचें। लड़कियों को भी हेयर बैंड या क्लिप कम से कम लगाने चाहिए।
सिख उम्मीदवारों को 'कड़ा' पहनने और 'कृपाण' ले जाने की इजाजत है। मोबाइल फोन, घड़ियां, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह से मना हैं। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी।
डायबिटीज वाले कैंडिडेट्स को पानी की बोतल और फल जैसी एक्स्ट्रा चीजें ले जाने की इजाजत है, लेकिन उन्हें पहले से अधिकारियों को बताना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा कैंसिल की जाएगी और बैन लगा दिया जाएगा।
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जेईई मेन एग्जाम गाइडलाइंस का पालन करना होगा। जेईई 2026 एग्जाम से जुड़ी सभी अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
January 21, 2026 | 12:36 PM IST
January 21, 2026 | 12:32 PM IST
एनटीए जेईई मेन 2026 की पहली शिफ्ट की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। जनवरी 21 को हुई जेईई मेन परीक्षा का अनौपचारिक प्रश्न पत्र और उसके उत्तर विषय विशेषज्ञों और कोचिंग संस्थानों द्वारा शीघ्र ही प्रकाशित किए जाएंगे।
January 21, 2026 | 11:42 AM IST
एनटीए ने 21 से 24 जनवरी तक होने वाली जेईई मेन 2026 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 28 और 29 जनवरी को परीक्षा देंगे, उनके लिए जेईई एडमिट कार्ड बाद में jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
January 21, 2026 | 09:33 AM IST
January 21, 2026 | 08:36 AM IST
जेईई मेन 2026 परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ज्यामिति बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स, किसी भी प्रकार का कागज या स्टेशनरी, पाठ्य सामग्री, भोजन और पानी, मोबाइल फोन, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, कैलकुलेटर, डॉक्यूपेन, स्लाइड रूल, लॉग टेबल, कैमरा, टेप रिकॉर्डर, धातु की वस्तुएं लेकर जाना सख्त मना है।
January 21, 2026 | 07:36 AM IST
जेईई मेन 2026 परीक्षा 21 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी 2026 तक चलेगी। बीई और बीटेक पेपर दो शिफ्ट में होगे। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
January 20, 2026 | 11:02 PM IST
जेईई मेन मार्क्स | जेईई मेन परसेंटाइल |
|---|---|
300-280 | 100-99.99745 |
279-260 | 99.99417-99.98881 |
259-240 | 99.97720-99.94664 |
239-220 | 99.91595-99.90111 |
219-200 | 99.80777 – 99.79506 |
199-170 | 99.62402-99.45693 |
169-140 | 99.06985-98.73238 |
139-110 | 97.94047-97.14293 |
109-80 | 95.64338-93.47123 |
79-50 | 90.41098-82.01606 |
49-20 | 73.08140-37.69452 |
19-0 | 20.95045-0.84351 |
January 20, 2026 | 10:43 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन कैंडिडेट्स को एग्जाम पैटर्न और इंटरफ़ेस से परिचित कराने के लिए ऑफिशियल मॉक टेस्ट (प्रैक्टिस टेस्ट) देती है।
January 20, 2026 | 10:25 PM IST
जेईई मेन्स में 93 परसेंटाइल को एक अच्छा स्कोर माना जाता है, जिससे कई एनआईटी, आईआईआईटी और गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट (जीएफटीआई) में एडमिशन के मौके मिल सकते हैं, खासकर रिजर्व सीटों के लिए।
January 20, 2026 | 10:00 PM IST
जेईई मेन रिपोर्टिंग टाइम सुबह की शिफ्ट के लिए 7.30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए 1.30 बजे है। गेट बंद होने के बाद किसी भी कैंडिडेट को एंट्री नहीं दी जाएगी।
January 20, 2026 | 09:34 PM IST
एनटीए ने कैंडिडेट्स के लिए डिटेल्ड जेईई मेन गाइडलाइंस जारी की हैं। एंट्री के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म की जांच की जाएगी।
January 20, 2026 | 08:34 PM IST
जेईई मेन 2026 सत्र 1 के एडमिट कार्ड 17 जनवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं। यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं जिनकी परीक्षा 21, 22, 23 और 24 जनवरी 2026 को निर्धारित है।
January 20, 2026 | 07:57 PM IST
जेईई मेन आधिकारिक वेबसाइट का लिंक jeemain.nta.nic.in है, जिस पर आप परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
January 20, 2026 | 07:25 PM IST
January 20, 2026 | 07:18 PM IST
जेईई मेन 2026 ड्रेस कोड के नियम काफी सख्त हैं। कैंडिडेट्स को साधारण कपड़े पहनने होंगे। मेटल बटन, जिपर, ज्वेलरी, एक्सेसरीज, या मल्टीलेयर कपड़े पहनने से बचें। लड़कियों को भी हेयर बैंड या क्लिप कम से कम लगाने चाहिए।
January 20, 2026 | 06:06 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट, पर्सेंटाइल स्कोर और रैंकिंग के साथ, 12 फरवरी, 2026 को घोषित किए जाएंगे। जेईई मेन एग्जाम में वर्चुअल कैलकुलेटर की इजाजत नहीं है। एनटीए ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है।
January 20, 2026 | 05:20 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 8 जनवरी को जेईई मेन 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की गई।
January 20, 2026 | 04:36 PM IST
एनटीए ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से जेईई मेन 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
January 20, 2026 | 04:13 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल से जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा आयोजित करेगी। जेईई मेन पेपर 1 एग्जाम 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्ट में होगा, जबकि पेपर 2 के लिए एग्जाम 29 जनवरी को एक शिफ्ट में होगा।