Santosh Kumar | February 1, 2025 | 07:20 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा।
Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार सेशन 1 की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए, वे जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच देश और विदेश के 598 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
New: JEE Main 2026 Answer Key Out; Download Now
JEE Main 2026 Tools: Rank Predictor | College Predictor
JEE Main 2026: Session 2 Registration Link | Session 1 Official QP
जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद, एनटीए जेईई मेन 2025 करेक्शन विंडो सक्रिय करेगी।
एनटीए जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जारी शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी है।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), आईआईआईटी और अन्य प्रतिभागी संस्थानों में इंजीनियरिंग और वास्तुकला कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा का दूसरा सत्र 1 से 8 अप्रैल तक निर्धारित है। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित होने की उम्मीद है।
जेईई मेन आवेदन पत्र भरते समय केंद्रों का पसंदीदा विकल्प चुनना होगा। उम्मीदवारों को 4 शहरों का विकल्प दिया जाता है। भारत के बाहर केंद्र केवल उन शहरों में स्थापित किए जाएंगे जहां उम्मीदवारों की संख्या अधिक है।
जो लोग केवल जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन विंडो बंद होने से पहले पंजीकरण करना होगा। पात्रता मानदंड के अनुसार, जेईई मेन 2025 के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है।
जिन छात्रों ने 2023, 2024 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या 2025 में बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं, उन्हें जेईई मेन 2025 के लिए पात्र माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 2 आवेदन पत्र भर सकते हैं-
अगर उम्मीदवार को परीक्षा के बारे में कोई भ्रम है, तो वह 011-40759000 पर कॉल कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है। जेईई मेन सेशन 2 के हर अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।
सत्र 1 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के मन में यह सवाल है कि जेईई मेन 2025 परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए। इस संबंध में जानकारी उम्मीदवारों के लिए इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar