Saurabh Pandey | February 14, 2025 | 04:46 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।
Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एमटीए) ने जेईई मेन 2025 जनवरी सेशन के पेपर 1 बीई, बीटेक का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
New: JEE Main 2026 Answer Key Out; Download Now
JEE Main 2026 Tools: Rank Predictor | College Predictor
JEE Main 2026: Session 2 Registration Link | Session 1 Official QP
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 13,11,544 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 12,58,136 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे।
जेईई मेन पेपर 1 परीक्षा में कुल मिलाकर 95.93 प्रतिशत उम्मीदवारों की उपस्थिति दर्ज की गई। जेईई मेन 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) परीक्षा देशभर के 304 शहरों (भारत के बाहर 15 शहरों सहित) के 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
जेईई मेन्स सत्र 1 में 14 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इनमें 12 उम्मीदवार सामान्य कैटेगरी से हैं। जेईई मेन 2025 परिणाम लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जेईई मेन सेशन 1 टॉपर्स की सूची, एनटीए स्कोर पोर्टल पर उपलब्ध है, जबकि जेईई मेन कट-ऑफ दोनों सेशन समाप्त होने के बाद जारी किया जाएगा।
जेईई मेन 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।
आवेदन संख्या | उम्मीदवार का नाम | राज्य पात्रता | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
250310009213 | आयुष सिंघल | राजस्थान | 100 |
250310150634 | रजित गुप्ता | राजस्थान | 100 |
250310236696 | सक्षम जिंदल | राजस्थान | 100 |
250310312145 | अर्नव सिंह | राजस्थान | 100 |
250310569571 | ओम प्रकाश बेहरा | राजस्थान | 100 |
आवेदन संख्या | उम्मीदवार का नाम | राज्य पात्रता | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
250310133572 | दक्ष | दिल्ली | 100 |
250310143408 | हर्ष झा | दिल्ली | 100 |
Also read JEE Main 2025: एनआईटी जालंधर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ पर्सेंटाइल स्कोर
आवेदन संख्या | उम्मीदवार का नाम | राज्य पात्रता | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
250310210195 | श्रेयस लोहिया | उत्तर प्रदेश | 100 |
250310254844 | सौरव | उत्तर प्रदेश | 100 |
आवेदन संख्या | उम्मीदवार का नाम | राज्य पात्रता | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
250310746461 | बानी ब्रता माजा | तेलंगाना | 100 |
आवेदन संख्या | उम्मीदवार का नाम | राज्य पात्रता | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
250310564946 | साई मनोगना गुथीकोंडा | आंध्रप्रदेश | 100 |
आवेदन संख्या | उम्मीदवार का नाम | राज्य पात्रता | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
250310391420 | शिवेन विकास तोशनीवाल | गुजरात | 100 |
Also read JEE Mains Result 2025: जेईई मेन क्वालीफाइंग मार्क्स, स्कोरकार्ड, लास्ट ईयर कटऑफ अंक जानें
आवेदन संख्या | उम्मीदवार का नाम | राज्य पात्रता | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
250310299968 | विशाद जैन | महाराष्ट्र | 100 |
आवेदन संख्या | उम्मीदवार का नाम | राज्य पात्रता | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
250310034720 | कुशाग्र गुप्ता | कर्नाटक | 100 |
एनटीए अब जेईई मेन पेपर 2 बी. आर्क और बी-प्लानिंग की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगा।जेईई मेन बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 42,137 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
एनटीए ने पेपर 2 के लिए ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में परीक्षा आयोजित की था, जो पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की गई थी।
अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान के आयुष सिंघल ने जेईई मेन परीक्षा में 300/300 अंक प्राप्त किए हैं, जिससे उन्हें जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए जेईई मेन 2025 एआईआर 1 मिला है। परीक्षा में कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 एनटीए स्कोर किया।
Santosh Kumar