Abhay Pratap Singh | February 26, 2025 | 03:57 PM IST | 3 mins read
जोसा की ओर से एनआईटी सूरत जेईई मेन कटऑफ 2025 ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक में जारी की जाएगी।
Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.
Try Now
नई दिल्ली: एनआईटी सूरत (NIT Surat) को सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SVNIT) के नाम से भी जाना जाता है। एसवीएनआईटी सूरत एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है, जिसमें बीटेक/ डुअल डिग्री बीटेक+एमबीए/ एमएससी/ एमटेक/ एमटेक (रिसर्च)/ पीएचडी जैसे विभिन्न कार्यक्रम पेश किए जाते हैं। एसवीएनआईटी सूरत में जेईई मेन स्कोर के आधार पर बीटेक कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर SVNIT सूरत के लिए जेईई मेन 2025 कटऑफ जारी करेगा।
New: JEE Main 2026 Answer Key Out; Download Now
JEE Main 2026 Tools: Rank Predictor | College Predictor
JEE Main 2026: Session 2 Registration Link | Session 1 Official QP
एनआईटी सूरत जेईई मेन कटऑफ 2025 ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक में जारी की जाएगी। एनआईटी सूरत जेईई मेन 2025 कटऑफ अंक का निर्धारण पिछले वर्ष के कटऑफ रुझान, जेईई मेन आवेदकों की कुल संख्या और परीक्षा के कठिनाई स्तर जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर किया जाता है। जोसा की ओर से SVNIT सूरत JEE Main 2025 कटऑफ अंक ऑनलाइन जारी किया जाएगा। एसवीएनआईटी सूरत के लिए जेईई मेन 2025 कटऑफ अभी तक जारी नहीं किया गया है।
शिक्षा मंत्रालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में शीर्ष 100 में 20 एनआईटी संस्थानों को शामिल किया है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के अनुसार, एनआईटी सूरत (एसवीएनआईटी) 59वें स्थान पर है। वहीं, एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में एनआईटी सूरत को 65वें स्थान पर रखा गया था। सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानसूरत को यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त है। एनआईटी सूरत उन 30 एनआईटी में से एक है जिन्हें भारत सरकार ने उनके राष्ट्रीय महत्व के कारण मान्यता दी है। देश के सभी एनआईटी में जेईई मेन परीक्षा के आधार पर छात्रों को बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सूरत के पूर्णकालिक बीटेक कोर्स में 75 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण और जेईई मेन में सफल कैंडिडेट एडमिशन लेने के लिए पात्र होते हैं। एनआईटी सूरत में संबंधित विभागों द्वारा निम्नलिखित पूर्णकालिक बीटेक डिग्री कार्यक्रम पेश किए जाते हैं:
एसवीएनआईटी सूरत की फीस संरचना में ट्यूशन फीस, प्रयोगशाला शुल्क, सुरक्षा जमा, पूर्व छात्र शुल्क सहित अन्य शुल्क को शामिल किया गया है। एसवीएनआईटी सूरत की फीस छात्रों द्वारा चुने गए कार्यक्रम और विशेषज्ञता के आधार पर भिन्न हो सकती है। एनआईटी सूरत के अनुसार, एससी/ एसटी/ पीएच छात्रों को पूरी ट्यूशन फीस माफ की जाएगी। आर्थिक रूप से सबसे पिछड़े छात्रों (जिनकी पारिवारिक आय प्रति वर्ष 1 लाख रुपये से कम है) को ट्यूशन फीस में पूरी छूट मिलेगी। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एनआईटी सूरत बीटेक फीस की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | विवरण | बीटेक - 1 | बीटेक - 2 | बीटेक - 3 | बीटेक -4 | ||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1st सेमेस्टर (रु.) | 2nd सेमेस्टर (रु.) | 3rd सेमेस्टर (रु.) | 4th सेमेस्टर (रु.) | 5th सेमेस्टर (रु.) | 6th सेमेस्टर (रु.) | 7th सेमेस्टर (रु.) | 8th सेमेस्टर (रु.) | ||
1. | ट्युशन शुल्क | 62,500 | 62500 | 62500 | 62500 | 62500 | 62500 | 62500 | 62500 |
2. | अन्य शुल्क (परीक्षा शुल्क, मेडिक्लेम आदि सहित) | 3000 | 3000 | 3000 | 3000 | 3000 | 3000 | 3000 | 3000 |
3. | प्रवेश शुल्क (एक बार) | 2000 | -- | -- | -- | -- | -- | -- | -- |
4. | दीक्षांत समारोह शुल्क | -- | -- | -- | -- | -- | -- | 2500 | -- |
5. | पूर्व छात्र शुल्क (एक बार) | -- | -- | -- | -- | -- | -- | 1500 | -- |
6. | संस्थान विकास योगदान (आईडीसी) (एक बार) | 12000 | -- | -- | -- | -- | -- | -- | -- |
7. | सुरक्षा जमा (वापसी योग्य) (वन टाइम) | 5000 | -- | -- | -- | -- | -- | -- | -- |
8. | सीट किराया (डबल ऑक्यूपेंसी) | 4000 पीए | -- | 4000 पीए | -- | 4000 पीए | -- | 4000 पीए | -- |
| कुल शुल्क | 88500 | 65500 | 69500 | 65500 | 69500 | 65500 | 73500 | 65500 | |
JoSAA द्वारा आधिकारिक वेबसाइट josaa.ac.in पर SVNIT सूरत सीट मैट्रिक्स 2025 जारी किया जाएगा। एनआईटी सूरत बीटेक सीट मैट्रिक्स के अनुसार, 4 वर्षीय बीई/बीटेक पाठ्यक्रम में करीब 1100 सीटों पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। एनआईटी सूरत सीएसई कटऑफ 5328 से 7111 रैंक के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, एनआईटी सूरत इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार कटऑफ 9900 से 13924 रैंक के आसपास हो सकती है। एनआईटी सूरत जेईई मेन कटऑफ कोर्स और श्रेणी के लिए अलग-अलग होगी।
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एनआईटी सूरत जेईई मेन अपेक्षित कटऑफ 2025 की जांच कर सकते हैं:
| कोर्स | कैटेगरी | ओपनिंग रैंक | क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|---|
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | ओपन | 5328 | 7111 |
ईडब्ल्यूएस | 888 | 1080 | |
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल | 1802 | 2908 | |
अनुसूचित जाति | 1411 | 1900 | |
अनुसूचित जनजाति | 503 | 551 | |
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस | ओपन | 5540 | 9423 |
ईडब्ल्यूएस | 1214 | 1550 | |
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल | 2439 | 3730 | |
अनुसूचित जाति | 1919 | 2561 | |
अनुसूचित जनजाति | 422 | 940 | |
केमिकल इंजीनियरिंग | ओपन | 24720 | 34301 |
ईडब्ल्यूएस | 4880 | 5919 | |
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल | 8865 | 12100 | |
अनुसूचित जाति | 5380 | 6840 | |
अनुसूचित जनजाति | 1156 | 24008 | |
सिविल इंजीनियरिंग | ओपन | 29188 | 42160 |
ईडब्ल्यूएस | 5843 | 7082 | |
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल | 10309 | 13722 | |
अनुसूचित जाति | 4579 | 6925 | |
अनुसूचित जनजाति | 1244 | 1650 | |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ओपन | 14001 | 19420 |
ईडब्ल्यूएस | 2709 | 3312 | |
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल | 5011 | 6865 | |
अनुसूचित जाति | 3119 | 3903 | |
अनुसूचित जनजाति | 1304 | 1698 | |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | ओपन | 9900 | 13924 |
ईडब्ल्यूएस | 1902 | 2330 | |
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल | 3830 | 5055 | |
अनुसूचित जाति | 2387 | 3333 | |
अनुसूचित जनजाति | 920 | 1159 | |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | ओपन | 15500 | 27156 |
ईडब्ल्यूएस | 3819 | 2555 | |
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल | 7390 | 10412 | |
अनुसूचित जाति | 4002 | 6045 | |
अनुसूचित जनजाति | 640 | 2099 |
एनआईटी उत्तराखंड में लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में बीटेक, एमटेक और पीएचडी कार्यक्रम शामिल हैं। उम्मीदवारों को जेईई मेन/ गेट /नेट (सीएसआईआर-यूजीसी-नेट /एलएस) में प्राप्त अंकों के आधार पर एनआईटी यूके में दाखिला दिया जाता है।
Abhay Pratap Singh