Abhay Pratap Singh | March 7, 2025 | 04:58 PM IST | 3 mins read
JoSAA आधिकारिक वेबसाइट पर NIT रायपुर के लिए 2025 जेईई मेन कटऑफ जारी करेगा। कटऑफ परिणाम जेईई मेन 2025 काउंसलिंग के प्रत्येक राउंड के बाद जारी किया जाएगा।
Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान, रायपुर (NIT Raipur) देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित एनआईटी संस्थान में जेईई मेन स्कोर के माध्यम से बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है। जोसा एनआईटी रायपुर के लिए जेईई मेन 2025 कटऑफ जारी करता है। एनआईटी रायपुर जेईई मेन 2025 कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होते हैं। जेईई मेन में वैध रैंक वाले अभ्यर्थियों को एनआईटी रायपुर में प्रवेश दिया जाएगा।
New: JEE Main 2026 Answer Key Out; Download Now
JEE Main 2026 Tools: Rank Predictor | College Predictor
JEE Main 2026: Session 2 Registration Link | Session 1 Official QP
एनआईटी रायपुर 2025 की कटऑफ ओपन और क्लोजिंग रैंक के रूप में उपलब्ध होगी। बीटेक 2025 के लिए एनआईटी रायपुर कटऑफ का निर्धारण जेईई मेन के कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटों की संख्या, पिछले वर्ष की कटऑफ प्रवृत्ति आदि जैसे कारकों के आधार पर किया जाता है। एनआईटी रायपुर जेईई मेन 2025 कटऑफ पाठ्यक्रम के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग होगा। कटऑफ रिजल्ट 2025 जेईई मेन 2025 काउंसलिंग के प्रत्येक राउंड के बाद जारी किए जाएंगे। जेईई मेन 2025 के लिए एनआईटी रायपुर कटऑफ अभी जारी नहीं की गई है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायपुर एक स्वायत्त संस्थान है। एनआईटी रायपुर यूजी/ पीजी/ डॉक्टरेट स्तर पर इंजीनियरिंग, विज्ञान और कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में प्रवेश प्रदान करता है। एनआईटी रायपुर ने एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग की ‘ओवरऑल’ श्रेणी में 101-150 रैंक हासिल की है। 2024 में एनआईटी रायपुर एनआईआरएफ रैंकिंग में ‘इंजीनियरिंग’ श्रेणी में 1 रैंक गिरकर 71 रैंक पर आ गया। एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 ‘इंजीनियरिंग’ श्रेणी में एनआईटी रायपुर को 70वें स्थान पर रखा गया था। वहीं, एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 में एनआईटी रायपुर ने 65वां स्थान हासिल किया था।
एनआईटी रायपुर में जेईई मेन कटऑफ अंक हासिल करने वाले छात्र निम्नलिखित बीटेक ब्रांच में दाखिला ले सकते हैं। उम्मीदवार ब्रांच के अनुसार बीटेक कोर्स की सीटों की जांच नीचे दी गई सारणी में कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | ब्रांच | कुल सीटें |
|---|---|---|
1 | बायो-टेक्नोलॉजी | 79 |
2 | केमिकल इंजीनियरिंग | 79 |
3 | सिविल इंजीनियरिंग | 97 |
4 | कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 114 |
5 | इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग | 114 |
6 | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 115 |
7 | इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी | 114 |
8 | मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 115 |
9 | मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग | 115 |
10 | माइनिंग इंजीनियरिंग | 97 |
| 11 | बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग | 80 |
12 | बीआर्क | 40 |
Also readJEE Main 2025: एनआईटी गोवा के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
एनआईटी रायपुर के बीटेक कोर्स में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा:
एनआईटी रायपुर में बीटेक प्रोग्राम के लिए कैटेगरी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी) के अनुसार फीस अलग-अलग है। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में बीटेक कोर्स की फीस की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | विवरण | प्रथम वर्ष | द्वितीय वर्ष | तृतीय वर्ष | चतुर्थ वर्ष | ||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1st सेमेस्टर | 2nd सेमेस्टर | 3rd सेमेस्टर | 4th सेमेस्टर | 5th सेमेस्टर | 6th सेमेस्टर | 7th सेमेस्टर | 8th सेमेस्टर | ||
| 1 | ट्यूशन फीस | 62,500 | 62,500 | 62,500 | 62,500 | 62,500 | 62,500 | 62,500 | 62,500 |
| 2 | डेवलपमेंट फीस | 2,750 | 2,750 | ||||||
| 3 | लाइब्रेरी फीस | 1,035 | 1,035 | 965 | 965 | 900 | 900 | 750 | 750 |
| 4 | कंप्यूटर एंड इंटरनेट फीस | 690 | 690 | 645 | 645 | 600 | 600 | 500 | 500 |
| 5 | स्टूडेंट एक्टिविटी फीस | 1,585 | 1,585 | 1,480 | 1,480 | 1,380 | 1,380 | 1,150 | 1,150 |
| 6 | करियर डेवलपमेंट फीस | 690 | 690 | 645 | 645 | 600 | 600 | 500 | 500 |
| 7 | एग्जाम फीस | 1,375 | 1,375 | 1,285 | 1,285 | 1,200 | 1,200 | 1,000 | 1,000 |
| 8 | स्टूडेंट सेफ्टी इंश्योरेंश फीस | 540 | 540 | 540 | 450 | ||||
| 9 | मेडिकल फीस | 170 | 170 | 160 | 160 | 150 | 150 | 125 | 125 |
| 10 | एमआईएस फीस | 345 | 345 | 320 | 320 | 300 | 300 | 250 | 250 |
| कुल | 71,680 | 71,140 | 68,540 | 68,000 | 68,170 | 67,630 | 67,225 | 66,775 | |
Also readJEE Main 2025: एनआईटी सूरत के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में ओएस कोटा के लिए एनआईटी रायपुर जेईई मेन अपेक्षित कटऑफ 2025 की जांच कर सकते हैं:
| बीटेक ब्रांच | अपेक्षित जेईई मेन कटऑफ पर्सेंटाइन 2025 (ओएस श्रेणी) |
|---|---|
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 99.1 - 99.15 |
| इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी | 98.9 - 99 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग | 98.7 - 98 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 98.2 - 98.25 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 97.6 - 97.65 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 97.35 - 97.4 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 97 - 97.05 |
| मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग | 96.7 - 96.8 |
| माइनिंग इंजीनियरिंग | 96.5 - 96.6 |
| बायो-टेक्नोलॉजी | 96.5 - 96.6 |
| बायो मेडिकल इंजीनियरिंग | 96.4 - 96.5 |
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एचएस कोटा के लिए अपेक्षित एनआईटी रायपुर जेईई मेन कटऑफ 2025 की जांच कर सकते हैं:
| बीटेक ब्रांच | अपेक्षित जेईई मेन कटऑफ पर्सेंटाइन 2025 (एचएस श्रेणी) |
|---|---|
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 98.55 - 98.6 |
| इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी | 98.15 - 98.2 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग | 35750 - 35850 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 97.6 - 97.65 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 96.3 - 96.4 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 95.3 - 95.4 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 95.2 - 95.3 |
| मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग | 95.2 - 95.3 |
| माइनिंग इंजीनियरिंग | 94.6 - 94.5 |
| बायो-टेक्नोलॉजी | 93.5 - 93.6 |
| बायो मेडिकल इंजीनियरिंग | 92.5 - 92.6 |
एनआईटी उत्तराखंड में लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में बीटेक, एमटेक और पीएचडी कार्यक्रम शामिल हैं। उम्मीदवारों को जेईई मेन/ गेट /नेट (सीएसआईआर-यूजीसी-नेट /एलएस) में प्राप्त अंकों के आधार पर एनआईटी यूके में दाखिला दिया जाता है।
Abhay Pratap Singh