Abhay Pratap Singh | March 21, 2025 | 03:50 PM IST | 3 mins read
एनआईटी जालंधर विभिन्न विशेषज्ञताओं में चार वर्षीय पूर्णकालिक बीटेक कार्यक्रम पेश करता है, जिसमें जेईई मेन स्कोर और जोसा काउंसलिंग के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.
Try Now
नई दिल्ली: देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) का नाम शामिल है। एनआईटी जालंधर (NIT Jalandhar) को डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जालंधर के नाम से भी जानते हैं। एनआईटी जालंधर में बीटेक प्रोग्राम में जेईई मेन स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। जेईई मेन का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में किया जाता है। जेईई मेन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
New: JEE Main 2026 Answer Key Out; Download Now
JEE Main 2026 Tools: Rank Predictor | College Predictor
JEE Main 2026: Session 2 Registration Link | Session 1 Official QP
डॉ बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जालंधर को ‘इंजीनियरिंग’ श्रेणी के तहत एनआईआरएफ 2024 रैंकिग में 58वां स्थान दिया गया है। इसके अलावा, एनआईटी जालंधर को क्यूएस रैंकिंग 2025 में एशियाई विश्वविद्यालय रैंकिंग - दक्षिणी एशिया श्रेणी के तहत 202वां स्थान और एशियाई विश्वविद्यालय रैंकिंग श्रेणी के तहत 661-680वां स्थान दिया गया है। एनआईटी जालंधर को क्यूएस रैंकिंग 2024 में एशियाई विश्वविद्यालय रैंकिंग - दक्षिणी एशिया श्रेणी के तहत 204वां स्थान और एशियाई विश्वविद्यालय रैंकिंग श्रेणी के तहत 651-700वां स्थान दिया गया है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जालंधर द्वारा 55 से अधिक पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। ये पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग, व्यवसाय और प्रबंधन अध्ययन तथा विज्ञान के क्षेत्रों में यूजी और पीजी स्तर पर पेश किए जाते हैं। एनआईटी जलांधर में बीई/बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन, डीएएसए यूजी; एमई/एमटेक के लिए गेट/सीसीएमटी; एमबीए/पीजीडीएम के लिए मैट, जीमैट, कैट, सीमैट; एमएससी के लिए आईआईटी जैम, सीसीएमएन और पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए गेट स्कोर के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाता है।
एनआईटी जालंधर में कोर्स और कैटेगरी के अनुसार उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक प्रोग्राम की फीस अलग-अलग है। एनआईटी जालंधर में बीटेक प्रोग्राम के लिे सेमेस्टर ट्यूशन फीस 62,500 रुपए है। इसके अलावा, अतिरिक्त शुल्क के रूप में छात्रों को छात्रावास शुल्क 30,500 रुपए तथा डे स्कॉलर फीस 22,000 रुपए का भुगतान करना होगा। NIT BTech कोर्स फीस स्ट्रक्चर में ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस, हॉस्टल फीस, मेस चार्ज आदि जैसे कई घटक शामिल हैं।एनआईटी जालंधर ऑड-इवेन सेमेस्टर बीटेक प्रोग्राम की फीस सहित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एनआईटी जालंधर की आधिकारिक वेबसाइट www.nitj.ac.in पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
एनआईटी जालंधर विभिन्न विशेषज्ञताओं में चार वर्षीय पूर्णकालिक बीटेक कार्यक्रम पेश करता है, जिसमें जेईई मेन स्कोर और जोसा काउंसलिंग के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। एनआईटी जलांधर में जेईई मेन स्कोर के माध्यम से पात्र छात्र नीचे दिए गए बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं:
JoSAA आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर NIT जालंधर JEE मेन 2025 कटऑफ जारी करेगा। एनआईटी जालंधर जेईई मेन कटऑफ ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में जारी की जाती है। प्राधिकरण JEE मेन में प्राप्त रैंक के आधार पर NIT जालंधर JEE मेन कटऑफ 2025 तैयार करेगा। उम्मीदवार बीटेक कोर्स के लिए एनआईटी जालंधर अपेक्षित जेईई मेन कटऑफ 2025 की जांच नीचे दी गई सारणी में कर सकते हैं:
| ब्रांच का नाम | एनआईटी जलांधर अपेक्षित जेईई मेन कटऑफ 2025 (ओएस श्रेणी) | एनआईटी जलांधर अपेक्षित जेईई मेन कटऑफ 2025 (एचएस श्रेणी) |
|---|---|---|
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 10850-10950 | 16800-16900 |
| डेटा साइंस एंड इंजीनियरिंग | 13900-14000 | 20000-20100 |
| इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी | 14000-14100 | 25900-26000 |
| मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग | 14400-14500 | 26400-26500 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग | 15150-15250 | 26700-26800 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई इंजीनियरिंग | 16850-16900 | 28200-28300 |
| इंस्ट्रूमेंटल एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग | 30600-30700 | 48100-48200 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 30700-30800 | 48350-48450 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 37150-37250 | 56400-56500 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 44150-44250 | 66550-66650 |
| इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग | 46800-46900 | 67850-67950 |
| बायो टेक्नोलॉजी | 47850-47950 | 67100-67200 |
| टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी | 50700-50800 | 80800-80900 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | - | 33600-33700 |
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? इस लेख में आईआईटी धार वाड़ के लिए शाखावार कटऑफ रैंक नीचे दी गई है।
Santosh Kumar