Santosh Kumar | February 7, 2025 | 06:11 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन्स 2025 सत्र 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी, 2025 तक आयोजित की गई। जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी किया जाएगा।
Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट जारी कर सकती है। देश के टॉप एनआईटी में एडमिशन पाना हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सपना होता है। एनआईटी दुर्गापुर, आईआईटी खड़गपुर और जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाद पश्चिम बंगाल का तीसरा टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है। इस लेख में एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसकी जानकारी साझा की गई है।
New: JEE Main 2026 Answer Key Out; Download Now
JEE Main 2026 Tools: Rank Predictor | College Predictor
JEE Main 2026: Session 2 Registration Link | Session 1 Official QP
एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन्स में न्यूनतम अंक प्रत्येक श्रेणी और पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार न्यूनतम 112-115 अंकों के साथ एनआईटी दुर्गापुर में एडमिशन पा सकते हैं।
सीएसई ब्रांच के लिए छात्रों को 172 से अधिक अंक प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। जेईई मेन्स 2025 सत्र 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी, 2025 तक आयोजित की गई। जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है।
एनआईटी दुर्गापुर में प्रवेश पाने के लिए, पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा। बीटेक के लिए, जेईई मेन स्कोर और जोसा काउंसलिंग में उपस्थित होना आवश्यक है। संस्थान को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में 44वां स्थान दिया गया है।
छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर एनआईटी दुर्गापुर की फीस संरचना की जांच कर सकते हैं। यहां बीटेक कार्यक्रम के लिए कुल फीस पाठ्यक्रम और अन्य कारकों के आधार पर ₹5 लाख से ₹6.3 लाख तक हो सकती है।
एनआईटी दुर्गापुर जेईई मेन में प्राप्त अंकों के आधार पर विभिन्न प्रकार के बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) पाठ्यक्रम प्रदान करता है। एनआईटी दुर्गापुर एकीकृत बीटेक + एमटेक (डुअल डिग्री) पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है।
एनआईटी दुर्गापुर प्लेसमेंट ड्राइव 2024 के दौरान दर्ज की गई अधिकतम सीटीसी 81.00 लाख रुपये प्रति वर्ष थी। जबकि एनआईटी दुर्गापुर शाखावार औसत वेतन विवरण उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं-
| कोर्स का नाम | एनआईटी दुर्गापुर एवरेज पैकेज (रुपयों में) |
|---|---|
बायो-टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग | 6,92,000 |
सिविल इंजीनियरिंग | 8,26,000 |
केमिकल इंजीनियरिंग | 7,25,000 |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 17,38,000 |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 16,19,000 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 10,70,000 |
मेकेनिकल इंजीनियरिंग | 9,58,000 |
मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग | 7,83,000 |
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनआईटी दुर्गापुर के लिए पिछले वर्ष की राउंड 1 कटऑफ और एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में सामान्य श्रेणी के लिए कितने मार्क्स आवश्यक हैं इसकी जानकारी देख सकते हैं-
| प्रोग्राम का नाम | क्लोजिंग रैंक | संभवित मार्क्स |
|---|---|---|
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग (4 इयर्स, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 15542 | 164+ |
बायो टेक्नोलॉजी (4 इयर्स, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 42229 | 122+ |
बायोटेक्नोलॉजी (5 इयर्स, बैचलर एंड मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी, डुअल डिग्री) | 33148 | 131+ |
केमिकल इंजीनियरिंग (4 इयर्स, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 32454 | 132+ |
केमिकल इंजीनियरिंग (5 इयर्स, बैचलर एंड मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी, डुअल डिग्री) | 34971 | 130+ |
केमिस्ट्री (5 ईयर, इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ साइंस) | 48604 | 115+ |
सिविल इंजीनियरिंग (4 इयर्स, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 38543 | 128+ |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (4 इयर्स, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 12184 | 172+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (4 इयर्स, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 21755 | 149+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (4 इयर्स, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 15814 | 164+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (4 इयर्स, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 30279 | 145+ |
मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग (4 इयर्स, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) | 40861 | 112+ |