Abhay Pratap Singh | March 17, 2025 | 03:31 PM IST | 3 mins read
एनआईटी अगरतला में बीटेक, इंटीग्रेटेड बीटेक और बीआर्क जैसे स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में जेईई मेन के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।
Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अगरतला (NIT Agartala) को एनआईटीए (NITA) के नाम से भी जानते हैं, जो देश के कुल 31 एनआईटी संस्थानों में से एक है। भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थानों का नाम भी शामिल है। एनआईटी अगरतला में बीटेक प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थियों को जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। जेईई मेन एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा साल में दो बार जनवरी और अप्रैल सत्र में किया जाता है।
New: JEE Main 2026 Answer Key Out; Download Now
JEE Main 2026 Tools: Rank Predictor | College Predictor
JEE Main 2026: Session 2 Registration Link | Session 1 Official QP
जेईई मेन परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होते हैं। जोसा द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर एनआईटी अगरतला जेईई मेन 2025 कटऑफ जारी किया जाता है। एनआईटी अगरतला कटऑफ पर्सेंटाइल प्रत्येक कोर्स और श्रेणी के लिए अलग-अलग होगा। एनआईटी अगरतला जेईई मेन कटऑफ 2025 ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में जारी की जाती है। एनआईटी अगरतला जेईई मेन 2025 कटऑफ अंक हासिल करने वाले करने वाले छात्रों को ही एनआईटी अगरतला में बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाता है।
एनआईटी अगरतला में बीटेक, इंटीग्रेटेड बीटेक और बीआर्क जैसे स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला को इंजीनियरिंग श्रेणी के तहत एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में 82वां स्थान दिया गया है। इंजीनियरिंग श्रेणी में एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में एनआईटीए को 91वां तथा एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 में 80वां स्थान मिला था। एनआईटी अगरतला संसद के NIT अधिनियम के तहत एक स्वायत्त तथा केंद्रीय वित्त पोषित संस्थान है। एनआईटी अगरतला (NITA) संस्थान त्रिपुरा राज्य में स्थित है।
एनआईटी अगरतला यूजी, पीजी और डॉक्टरेट स्तर के पाठ्यक्रम पेश करता है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान अगरतला में बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को एनआईटी अगरतला जेईई मेन 2025 कटऑफ में न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है। उम्मीदवार नीचे एनआईटी अगरतला बीटेक ब्रांच की लिस्ट जांच सकते हैं:
एनआईटी अगरतला में प्रत्येक प्रोग्राम के लिए योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। स्नातक स्तर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अगरतला कुल 14 पाठ्यक्रम प्रदान करता है। बीटेक, बीटेक+एमटेक और बीएस+एमएस कोर्स में जेईई मेन स्कोर के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है। साथ ही, उम्मीदवारों को 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। एमटेक प्रोग्राम में उम्मीदवारों को वैलिड गेट स्कोर के आधार पर प्रवेश मिलता है। इसके अलावा, एनआईटी अगलतला के एमएससी और एमसीए प्रोग्राम में क्रमशः JAM और NIMCET स्कोर वाले कैंडिडेट एडमिशन ले सकते हैं।
एनआईटी अगलतला में बीटेक प्रोग्राम की फीस ब्रांच और कैटेगरी (सामान्य, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस और एससी, एसटी) के अनुसार अलग-अलग है:
Also readJEE Main 2025: एनआईटी गोवा के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
एनआईटी अगरतला कट-ऑफ 2025 पर्सेंटाइल निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कारक नीचे दिए गए हैं:
पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर, एनआईटी अगरतला में बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए अपेक्षित जेईई मेन कट-ऑफ रैंक की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | बीटेक ब्रांच | अपेक्षित ओपनिंग रैंक | अपेक्षित क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|---|
| 1 | कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 8,000 | 20,000 |
| 2 | इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियिरिंग | 9,000 | 27,000 |
| 3 | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 32,000 | 40,000 |
| 4 | मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 35,000 | 47,000 |
| 5 | सिविल इंजीनिरिंग | 42,000 | 52,000 |
| 6 | केमिकल इंजीनियरिंग | 41,000 | 50,000 |
| 7 | बायो इंजीनियरिंग | 45,000 | 56,000 |
| 8 | प्रोडक्शन इंजीनियरिगं | 47,000 | 58,000 |