Abhay Pratap Singh | May 25, 2025 | 03:01 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2025 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवार आवश्यक शुल्क भुगतान के साथ 27 मई, 2025 तक आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
Predict your JEE Advanced 2026 rank using Careers360’s Rank Predictor. Estimate your probable rank based on marks and plan college choices wisely.
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने आज यानी 25 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) पेपर-1 और पेपर-2 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2026: Rank Predictor | College Predictor
JEE Advanced 2026: Question Papers | Exam Analysis
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors are coming to your city - Book Your Seat
जेईई एडवांस्ड 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवार आवश्यक शुल्क भुगतान के साथ 27 मई, 2025 तक आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 2025 और जेईई एडवांस 2025 रिजल्ट 2 जून को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जेईई एडवांस उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। जेईई एडवांस परीक्षा 18 मई, 2025 को लगभग 2 लाख अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी।
Also readJEE Advanced 2025 Response Sheet: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी; डाउनलोड करें
जेईई एडवांस्ड में पास होने के लिए दोनों पेपरों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जेईई एडवांस परीक्षा आईआईटी में बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। जेईई एडवांस काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा।
नीचे बताए गए चरणों की सहायता से कैंडिडेट आवश्यकतानुसार आपत्तियां उठा सकते हैं:
बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ नीला/काला बॉलपेन, पासपोर्ट फोटो, वैध मूल फोटो पहचान पत्र और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
Abhay Pratap Singh