Trusted Source Image

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड के लिए पंजीकरण का आज आखिरी मौका, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | May 5, 2026 | 08:34 AM IST | 2 mins read

जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किया जाएगा, जो पंजीकरण प्रक्रिया के तीनों चरणों को पूरा करेंगे, जिसमें भुगतान भी शामिल है।

Back

JEE Advanced 2026 Rank Predictor

Predict your JEE Advanced 2026 rank using Careers360’s Rank Predictor. Estimate your probable rank based on marks and plan college choices wisely.

Try Now
जेईई एडवांस्ड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश गेट-वे है। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेईई एडवांस्ड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश गेट-वे है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और सभी पात्र छात्र अब 5 मई (रात 11:59 बजे) तक पंजीकरण पूरा कर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। संस्थान ने जेईई एडवांस्ड के लिए सभी छात्रों को सलाह दी है कि पंजीकरण शुल्क भुगतान के बाद ही पूर्ण माना जाएगा।

इस समय सीमा के बढ़ने से उन छात्रों को फायदा मिला है, जो परीक्षा के लिए योग्य थे, लेकिन पहले दी गई समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।

JEE Advanced 2026: आवेदन शुल्क

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 3,200 रुपये और महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 1,600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

JEE Advanced 2026: आयुसीमा

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु में पांच वर्ष की छूट दी गई है, यानी कि इन उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 1996 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।

JEE Advanced 2026: पात्रता मानदंड

  1. जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को सभी श्रेणियों में जेईई मेन 2026 (बी.ई./बी.टेक पेपर) में शीर्ष 2,50,000 उत्तीर्ण उम्मीदवारों में शामिल होना होगा।
  2. एक उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा दे सकता है।
  3. किसी उम्मीदवार को कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में पहली बार 2025 या 2026 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित को अनिवार्य विषयों के रूप में शामिल किया होना चाहिए।
  4. जिन उम्मीदवारों का आईआईटी में प्रवेश (किसी भी कारण से) आईआईटी में शामिल होने के बाद रद्द कर दिया गया है, वे भी जेईई (एडवांस्ड) 2026 में बैठने के लिए पात्र नहीं हैं।
  5. वे उम्मीदवार जिन्होंने 2025 में पहली बार किसी भी आईआईटी में तैयारी पाठ्यक्रम (preparatory course) में प्रवेश लिया है, वे JEE (Advanced) 2026 में उपस्थित हो सकते हैं।

Also read JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद, 17 मई को होगी परीक्षा

JEE Advanced 2026: पंजीकरण प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2. जेईई एडवांस्ड 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3. जेईई मेन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. अब आवश्यक विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. जेईई एडवांस्ड आवेदन फॉर्म जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  6. जेईई एडवांस्ड 2026 आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट सेव कर लें।

JEE Advanced 2026: परीक्षा तिथि

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों की अवधि 3 घंटे होगी, और उम्मीदवारों को दोनों प्रश्नोंपत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। पहला प्रश्नपत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरा प्रश्नपत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications