Saurabh Pandey | April 23, 2026 | 10:45 AM IST | 2 mins read
आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 का सिलेबस जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से सिलेबस देख सकते हैं।
Predict your JEE Advanced 2026 rank using Careers360’s Rank Predictor. Estimate your probable rank based on marks and plan college choices wisely.
Try Now
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई, 2026 है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 4 मई, 2026 है।
JEE Advanced 2026: Rank Predictor | College Predictor
JEE Advanced 2026: Question Papers | Exam Analysis
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors are coming to your city - Book Your Seat
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को सभी श्रेणियों में जेईई मेन 2026 (बी.ई./बी.टेक पेपर) में शीर्ष 2,50,000 उत्तीर्ण उम्मीदवारों में शामिल होना होगा।
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु में पांच वर्ष की छूट दी गई है, यानी कि इन उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 1996 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
कैटेगरी | परीक्षा शुल्क |
महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां) | 1600 रुपये |
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार | 1600 रुपये |
अन्य सभी उम्मीदवार | 3200 रुपये |
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल jeeadv.ac.in पर जाकर 11 मई से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की निम्नलिखित जानकारी होगी- नाम, रोल नंबर जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए, जेईई मेन आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, पत्राचार का पता और श्रेणी।
डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैलिड फोटोयुक्त पहचान पत्र (निम्नलिखित में से कोई एक- आधार कार्ड, स्कूल/कॉलेज/संस्थान का आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, फोटो सहित नोटरीकृत प्रमाण पत्र) परीक्षा के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके बिना, उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों की अवधि 3 घंटे होगी, और उम्मीदवारों को दोनों प्रश्नोंपत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। पहला प्रश्नपत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरा प्रश्नपत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।