Saurabh Pandey | May 19, 2026 | 10:54 PM IST | 9 mins read
जेईई एडवांस्ड 2026 प्रोविजनल आंसर की 25 मई को जारी की जाएगी, जिसपर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।
Predict your JEE Advanced 2026 rank using Careers360’s Rank Predictor. Estimate your probable rank based on marks and plan college choices wisely.
Try Now
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 परीक्षा 17 मई को सफलतापूर्वक आयोजित कर ली गई है। आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर-1 और पेपर-2 के प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं।
JEE Advanced 2026: Rank Predictor | College Predictor
JEE Advanced 2026: Question Papers | Exam Analysis
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors are coming to your city - Book Your Seat
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में दो पेपर थे। छात्रों के लिए दोनों पेपर एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में कराए गए थे। प्रश्न कक्षा 11 और 12 के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के विषयों से आएंगे। JEE Advanced 2026 की रैंक सूची केवल उन उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होंगे।
कुल अंक दोनों पेपरों में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के अंकों को जोड़कर निकाले जाएंगे। अंतिम रैंक उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों पर निर्भर करेगी। यदि दो छात्रों के अंक समान होते हैं, तो रैंक तय करने के लिए टाई-ब्रेकिंग नियमों का पालन किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की पहली शिफ्ट पेपर 1 के लिए सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा पेपर 2 के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कई चीजों को प्रतिबंधित किया गया है-
धार्मिक प्रतीक - उम्मीदवारों को 'ताबीज' या 'चार्म' न पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, आस्था से जुड़ी वस्तुएं (जैसे कड़ा, कृपाण आदि) पहनने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए छात्रों को जांच (फ्रिस्किंग) के लिए समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। यदि जांच में कोई संदिग्ध उपकरण मिलता है, तो उसे अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
कपड़े और जूते - हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पूरी आस्तीन (Full Sleeves) के कपड़े या ऊनी कपड़े पहने जा सकते हैं (इसके लिए भी जल्दी रिपोर्ट करना होगा)। जूतों की जगह चप्पल या सैंडल जैसे खुले फुटवियर पहनने की सलाह दी गई है।
जेईई एडवांस्ड 2026 प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की होगी और इसमें 54 प्रश्न होंगे (प्रत्येक विषय में 18)। जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र कुल 360 अंकों का होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्नपत्र अधिकतम 180 अंकों का होगा। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दोनों प्रश्नपत्रों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित शामिल हैं। इनमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न होंगे। रैंकिंग के लिए छात्रों को दोनों प्रश्नपत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है।
JEE Advanced 2026 की रैंक सूची केवल उन उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होंगे। कुल अंक दोनों पेपरों में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के अंकों को जोड़कर निकाले जाएंगे।
May 19, 2026 | 10:54 PM IST
पासिंग मार्क्स वे न्यूनतम स्कोर होते हैं जो जेईई एडवांस्ड परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए जरूरी होते हैं। आईआईटी में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों के 12वीं क्लास में कुल मिलाकर 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%) भी होने चाहिए।
May 19, 2026 | 09:59 PM IST
जेईई एडवांस्ड पासिंग मार्क्स, रिजल्ट के साथ ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। पिछले सालों के डेटा के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम मार्क्स 74 और एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 37 है।
May 19, 2026 | 08:14 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में, जेईई मेन 2026 के शीर्ष 2.5 लाख क्वालिफायर्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। 'एक्स' पर कई यूजर्स कथित जेईई एडवांस्ड पेपर लीक के संबंध में पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं और व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
May 19, 2026 | 06:13 PM IST
टेलीग्राम के अलावा रेडिट के अलग-अलग सबरेडिट्स पर, यूजर्स ने कथित तौर पर जेईई एडवांस्ड पेपर 1 की एक पीडीएफ शेयर की और दावा किया कि यह लीक हो गया है। रेडिट पर कई थ्रेड्स में दर्जनों पेज और पीडीएफ लिंक शेयर किए। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
May 19, 2026 | 05:15 PM IST
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार जेईई एडवांस्ड 2025 कटऑफ देख सकते हैं-
रैंक सूची | प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक | न्यूनतम कुल अंक |
|---|---|---|
सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) | 7 | 74 |
ओबीसी-एनसीएल रैंक सूची | 6 | 66 |
जनरल-ईडबल्यूएस रैंक सूची | 6 | 66 |
एससी रैंक सूची | 3 | 37 |
एसटी रैंक सूची | 3 | 37 |
सामान्य विकलांग व्यक्ति रैंक सूची (सीआरएल-पीडब्ल्यूडी) | 3 | 37 |
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 3 | 37 |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 3 | 37 |
एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 3 | 37 |
अनुसूचित जनजाति-दिव्यांग व्यक्ति रैंक सूची | 3 | 37 |
प्रारंभिक पाठ्यक्रम (पीसी) रैंक सूची | 1 | 18 |
May 19, 2026 | 03:56 PM IST
आईआईटी रुड़की 1 जून को जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित करेगा। परिणाम वेबसाइट jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
May 19, 2026 | 02:50 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 के प्रश्न पत्र लीक होने की कोई रिपोर्ट या आधिकारिक सूचना नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी खबर पर विश्वास न करें और जीई एडवांस्ड 2026 परीक्षा से संबंधित नवीनतम समाचार और अपडेट के लिए केवल शिक्षा या आधिकारिक पोर्टल का ही अनुसरण करें।
May 19, 2026 | 01:45 PM IST
आईआईटी रुड़की ने JEE Advanced 2026 के पहले और दूसरे पेपर की आधिकारिक PDF जारी कर दी है। कोचिंग संस्थान जल्द ही JEE Advanced 2026 की उत्तर कुंजी उपलब्ध कराएंगे। IIT रुड़की द्वारा 25 मई को JEE Advanced 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
May 19, 2026 | 12:39 PM IST
जेईई एडवांस्ड का कट-ऑफ न्यूनतम स्कोर है जो उम्मीदवारों को समग्र रैंक सूची में शामिल होने और आईआईटी में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। यह हर साल बदलता रहता है और परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और सीटों की उपलब्धता जैसे कारकों से प्रभावित होता है।
May 19, 2026 | 11:59 AM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 की उत्तर कुंजी 25 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और उपलब्ध होते ही अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
May 19, 2026 | 10:25 AM IST
May 19, 2026 | 08:03 AM IST
आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 परिणाम 1 जून को घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा।
May 18, 2026 | 10:55 PM IST
इस वर्ष आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन आईआईटी रुड़की ने किया। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई।
May 18, 2026 | 09:55 PM IST
दावा किया जा रहा है कि टेलीग्राम पर कुछ चैनलों ने जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर का 1 का पीडीएफ साझा किया, जिसमें पासवर्ड प्रोटेक्टेड फाइलें थीं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
May 18, 2026 | 07:52 PM IST
पेपर-1 और पेपर-2 में शामिल परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2026 क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
May 18, 2026 | 06:46 PM IST
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT Roorkee) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2026 (JEE Advanced 2026) के आधिकारिक प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी कर दिए हैं।
May 18, 2026 | 05:48 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में, जेईई मेन 2026 के शीर्ष 2.5 लाख क्वालिफायर्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
May 18, 2026 | 04:49 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा से ठीक एक दिन पहले, पेपर-1 के कथित लीक को लेकर सोशल मीडिया पर दावे सामने आए हैं। जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र एक टेलीग्राम चैनल पर अपलोड किया गया। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
May 18, 2026 | 03:59 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 का प्रश्न पत्र आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार किया गया था। जेईई एडवांस्ड 2026 के प्रश्न पत्र में 102 प्रश्न थे।
May 18, 2026 | 03:18 PM IST
इस वर्ष जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिक संस्थानस रुड़की (iit roorkee) द्वारा किया जा रहा है। जेईई रिस्पॉन्स शीट 21 मई को उपलब्ध कराई जाएगी।
May 18, 2026 | 02:12 PM IST
आईआईटी रुड़की ने अभी तक जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए उम्मीदवारों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। हालांकि, अनौपचारिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 2 लाख छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में भाग लिया था।
May 18, 2026 | 12:50 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम 1 जून, 2026 को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर लॉग इन करके अपने जेईई एडवांस्ड अंक, कुल स्कोर और अखिल भारतीय रैंक (AIR) देख सकते हैं।
May 18, 2026 | 12:04 PM IST
जेईई एडवांस्ड आंसर की 2026 और जेईई एडवांस्ड मार्किंग स्कीम 2026 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
May 18, 2026 | 10:44 AM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए अपेक्षित रैंक बनाम अंकों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| अखिल भारतीय रैंक (AIR) | अंक |
|---|---|
| 1-500 | 250+ |
| 501-1000 | 250-230 |
| 1001-1500 | 230-220 |
| 1501-2000 | 220-205 |
| 2001-2500 | 205-195 |
| 2501-3000 | 195-189 |
| 3001-4000 | 189-181 |
| 4001-4500 | 181-175 |
| 4501-5000 | 175-170 |
May 18, 2026 | 09:54 AM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर 2 एनालिसिस के अनुसार, छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2026 का पेपर 2, पेपर 1 से अधिक कठिन बताया। विषय विशेषज्ञों ने इस पेपर को लंबा, वैचारिक रूप से चुनौतीपूर्ण और कुल मिलाकर अधिक गणना वाला बताया।
May 18, 2026 | 08:59 AM IST
आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट 1 जून, 2026 को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले 25 मई को उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसपर 26 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
May 18, 2026 | 07:59 AM IST
आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक पोर्टल https://jeeadv.ac.in/ पर जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2026 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं।
May 17, 2026 | 07:00 PM IST
फिजिक्स का पेपर काफी संतुलित था, लेकिन इसमें वैचारिक स्पष्टता (Conceptual Clarity) की बहुत ज्यादा जरूरत थी।
May 17, 2026 | 05:56 PM IST
तीनों विषयों में केमिस्ट्री का सेक्शन सबसे ज्यादा राहत देने वाला रहा। जिन छात्रों ने NCERT को अच्छे से पढ़ा था, वे इसे आसानी से हल कर पाए।
May 17, 2026 | 05:30 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर 2 की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा शाम 5:30 बजे संपन्न हो चुकी है। छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर विषय विशेषज्ञ पेपर एनालिसिस जारी किया जाएगा।
May 17, 2026 | 05:00 PM IST
छात्रों के फीडबैक के अनुसार, इस साल का पेपर 1 'मध्यम से कठिन' (Moderate to Challenging) स्तर का था। पिछले साल की तुलना में गणित (Mathematics) के सेक्शन ने छात्रों को सबसे ज्यादा परेशान किया। कठिनाई का क्रम गणित (Mathematics), भौतिक विज्ञान (Physics) > रसायन विज्ञान (Chemistry)।
May 17, 2026 | 04:31 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 के पेपर 1 में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) के सभी सही उत्तरों के लिए 4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। प्रत्येक विषय में 4 एमसीक्यू प्रश्न होते हैं।
May 17, 2026 | 03:16 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर 2 की दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शुरू हो चुकी है। परीक्षा शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
May 17, 2026 | 02:28 PM IST
May 17, 2026 | 12:05 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की पहली शिफ्ट पेपर 1 के लिए समाप्त हो चुकी है। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा पेपर 2 के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
May 17, 2026 | 12:00 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में रफ काम करने के लिए प्रत्येक छात्र की डेस्क पर पहले से ही एक 'स्क्रिबल पैड' रखा मिलेगा। ध्यान रहे कि कोई अतिरिक्त स्क्रिबल पैड नहीं दिया जाएगा। छात्रों को इस पैड पर अपना नाम और जेईई एडवांस्ड रोल नंबर लिखकर हस्ताक्षर करने होंगे।
May 17, 2026 | 11:31 AM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर खत्म होने के बाद छात्र को अपना स्क्रिबल पैड अनिवार्य रूप से इनविजिलेटर (निरीक्षक) को सौंपना होगा। इनविजिलेटर के निर्देश के बाद ही छात्र एक-एक करके अनुशासित तरीके से अपनी सीट से उठ सकेंगे।
May 17, 2026 | 11:00 AM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की होगी और इसमें 54 प्रश्न होंगे (प्रत्येक विषय में 18)। जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र कुल 360 अंकों का होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्नपत्र अधिकतम 180 अंकों का होगा। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दोनों प्रश्नपत्रों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित शामिल हैं। इनमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न होंगे। रैंकिंग के लिए छात्रों को दोनों प्रश्नपत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है।
May 17, 2026 | 10:26 AM IST
May 17, 2026 | 09:40 AM IST
परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कई चीजों को प्रतिबंधित किया गया है-
May 17, 2026 | 09:35 AM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 और पेपर 2। छात्रों को दोनों पेपर एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में देने होंगे। प्रश्न कक्षा 11 और 12 के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के विषयों से आएंगे। JEE Advanced 2026 की रैंक सूची केवल उन उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होंगे।
May 17, 2026 | 09:30 AM IST
जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 परीक्षा आज 17 मई को सुबह 9 बजे से देश भर के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा नियामक संस्था ने इस बार बेहद सख्त गाइडलाइंस और ड्रेस कोड लागू किया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, कुल 360 अंकों वाले परीक्षा पैटर्न में, सामान्य श्रेणी के लिए अपेक्षित कुल कटऑफ लगभग 20–30% के आस-पास रहने की संभावना है। पिछले वर्षों में देखे गए रुझानों के आधार पर, यह आंकड़ा आखिरकार परीक्षा के कठिनाई स्तर पर निर्भर करेगा।
Santosh Kumar