Abhay Pratap Singh | May 31, 2025 | 07:02 PM IST | 7 mins read
झारखंड बोर्ड आज यानी 31 मई को सुबह 11:30 बजे विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए जेएसी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया।
Download JAC Intermediate (Class 12) model papers for all subjects to practice exam-style questions, understand patterns, and prepare thoroughly for better results.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आज यानी 31 मई को सुबह 11:30 बजे साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए जेएसी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र जेएसी की वेबसाइट jacresults.com पर जाकर झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Jharkhand Class 12 Question Paper 2026: Physics | Economics | Biology
New: JAC 12th Exam Dates Out: Download PDF
Suggested: JAC Intermediate (Class 12) Model Paper (All Subject)
Don't Miss: Formula Sheet: Maths | Physics | Chemistry
विज्ञान संकाय में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.29% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.47% रहा। वाणिज्य संकाय में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.05% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत केवल 78.47% रहा। विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में लातेहार जिला अव्वल रहा।
झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को जन्म तिथि और रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने जेएसी रिजल्ट की घोषणा की।
जेएसी 12वीं परिणाम 2025 विज्ञान और जेएसी 12वीं परिणाम 2025 कॉमर्स डाउनलोड लिंक दोपहर 12:30 बजे सक्रिय कर दिया जाएगा। आर्ट्स स्ट्रीम के लिए JAC 12वीं परिणाम 2025 अगले सप्ताह तक घोषित किया जाएगा।
छात्रों को जेएसी 12वीं परीक्षा 2025 में योग्य घोषित होने के लिए कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जेएसी कक्षा 12 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को 70 में से न्यूनतम 23 अंक और 100 में से 33 अंक हासिल करने की आवश्यकता होगी।
जेएसी बोर्ड के पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2024 में कला स्ट्रीम में 93.7%, वाणिज्य में 90.60%, विज्ञान में 72.70% तथा व्यावसायिक स्ट्रीम में 89.22% विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.78% तथा 84.26% लड़के पास हुए थे।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जांच सकते हैं:
झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को जन्म तिथि और रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। जेएसी बोर्ड रिजल्ट 2025 लेटेस्ट अपडेट के लिए Careers360 पर विजिट करें।
May 31, 2025 | 07:02 PM IST
गोविंदपुर के राजकीय उच्च विद्यालय की छात्रा अंकिता दत्ता 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय में राज्य की टॉपर बनीं, जबकि चाईबासा के ‘सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज’ की छात्रा रेशमी कुमारी वाणिज्य संकाय में 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहीं।
May 31, 2025 | 06:34 PM IST
जेएसी के सचिव जयंत मिश्रा ने बताया कि विज्ञान में 79.26 फीसदी और वाणिज्य में 91.92 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञान में 80.53 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.47 फीसदी रहा।
May 31, 2025 | 05:34 PM IST
झारखंड अधिविध परिषद (जेएसी) द्वारा शनिवार को घोषित विज्ञान और वाणिज्य संकाय की 12वीं की परीक्षा के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। जेएसी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की।
May 31, 2025 | 04:36 PM IST
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जांच सकते हैं:
May 31, 2025 | 03:48 PM IST
झारखंड में कक्षा 12 साइंस और कॉमर्स में शीर्ष रैंक में, अंकिता दत्ता (477 अंक, विज्ञान) और रेशमी कुमारी (476 अंक, कॉमर्स) सहित कई स्थान लड़कियों ने हासिल किए। विज्ञान में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.26% और कॉमर्स में 91.2% रहा।
May 31, 2025 | 03:05 PM IST
जेएसी द्वारा जारी कक्षा 12वीं वाणिज्य परीक्षा के लिए जारी जिलावार रैंकिंग में रांची ने 92.68% उत्तीर्णता दर के साथ 12वां स्थान प्राप्त किया है। लातेहार जिला 100% उत्तीर्णता दर के साथ शीर्ष पर है, उसके बाद लोहरदगा (98.69%) और सिमडेगा (98.04%) का स्थान है।
May 31, 2025 | 01:47 PM IST
May 31, 2025 | 01:06 PM IST
May 31, 2025 | 12:47 PM IST
झारखंड बोर्ड ने 2025 की कक्षा 12वीं इंटर परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% और साइंस स्ट्रीम में 79.26% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके DigiLocker के माध्यम से परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
May 31, 2025 | 12:26 PM IST
विज्ञान संकाय में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.29% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.47% रहा। वाणिज्य संकाय में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.05% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत केवल 78.47% रहा। विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में लातेहार जिला अव्वल रहा।
May 31, 2025 | 12:10 PM IST
May 31, 2025 | 12:05 PM IST
जेएसी बोर्ड 12वीं विज्ञान में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.29% और छात्रों का 78.47% रहा।
May 31, 2025 | 12:01 PM IST
May 31, 2025 | 11:45 AM IST
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आज आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है।
May 31, 2025 | 11:38 AM IST
आज सुबह 11:30 बजे झारखंड बोर्ड साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने थे। परिणाम की घोषणा बोर्ड द्वारा जल्द ही की जाएगी।
May 31, 2025 | 11:34 AM IST
जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 का डायरेक्ट लिंक दोपहर 12:30 बजे jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा।
May 31, 2025 | 11:25 AM IST

May 31, 2025 | 11:10 AM IST
पिछले साल जेएसी 12वीं रिजल्ट 2024 में कुल पास प्रतिशत 85.48% था। जिसमें साइंस का पास प्रतिशत 72.70, कॉमर्स का 90.60%, आर्ट्स का 93.16 और वोकेशनल संकाय का 89.22% था।
May 31, 2025 | 10:56 AM IST
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
May 31, 2025 | 10:45 AM IST
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर सुबह 11:30 बजे उपलब्ध होंगे।
May 31, 2025 | 10:28 AM IST
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। जेएसी 31 मई को ही साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजों की घोषणा करेगा।
May 31, 2025 | 10:03 AM IST
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) आज यानी 31 मई को सुबह 11:30 बजे विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए जेएसी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करेगा।
May 30, 2025 | 11:00 PM IST
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। छात्र जेएसी कक्षा 8वीं परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in/JAC/ पर देख सकते हैं।
May 30, 2025 | 10:41 PM IST
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 31 मई को विज्ञान और वाणिज्य के लिए JAC परिणाम 2025 कक्षा 12वीं की घोषणा करेगा, जबकि कला के लिए JAC 12वीं परिणाम 2025 अगले सप्ताह जारी किया जाएगा।
May 30, 2025 | 10:04 PM IST
जेएसी इंटर की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में कुल मिलाकर 3.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 98 हजार साइंस और 21 हजार कॉमर्स स्टूडेंट्स थे।
May 30, 2025 | 09:01 PM IST
jac 12th results 2025 एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइटों पर परिणाम लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।
May 30, 2025 | 08:31 PM IST
May 30, 2025 | 08:02 PM IST
झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कक्षा 12 के नतीजे यहां घोषित किए जाएंगे।
May 30, 2025 | 07:33 PM IST
झारखंड बोर्ड के 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें पास प्रतिशत, लिंग के हिसाब से प्रदर्शन, जिले के हिसाब से प्रदर्शन और अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी।
May 30, 2025 | 07:01 PM IST
May 30, 2025 | 06:32 PM IST
मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RESULT JAC12 <रोल कोड> <रोल नंबर> टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम उसी मोबाइल नंबर पर प्रदर्शित होगा।
May 30, 2025 | 05:58 PM IST
जेएसी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक और व्यावहारिक परीक्षाएं 5 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
May 30, 2025 | 05:32 PM IST
कक्षा 12 की मार्कशीट प्रत्येक स्ट्रीम के विद्यार्थी के लिए उपलब्ध होगी और इसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
May 30, 2025 | 05:07 PM IST
झारखंड बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट (jac 12th results 2025) कल आएगा। वहीं, आर्ट्स का रिजल्ट अगले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
May 30, 2025 | 05:03 PM IST
जेएसी कक्षा 12 परिणाम 2025 डाउनलोड लिंक झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jacresults.com पर सक्रिय होगा।
May 30, 2025 | 05:03 PM IST
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 कल यानी 31 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा।