IIT Delhi-UQ: आईआईटी दिल्ली ने क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के साथ जॉइंट पीएचडी प्रोग्राम शुरू किया, पात्रता मानदंड
संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ, मानविकी और सामाजिक विज्ञान बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए चल रही है।
Saurabh Pandey | February 24, 2025 | 04:00 PM IST
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय (यूक्यू) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) ने संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम (जुलाई 2025 दौर) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम जुलाई 2025 में शुरू होने वाला है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 है।
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 25 फरवरी और 4 मार्च, 2025 को सूचना सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार https://uqiitd.org/events/ लिंक की मदद से पंजीकरण कर सकते हैं। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और ईओआई सबमिट करने के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट: https://uqiitd.org/ पर उपलब्ध है।
संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ, मानविकी और सामाजिक विज्ञान बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए चल रही है।
पीएचडी उम्मीदवारों को यूक्यू के ब्रिस्बेन परिसर में एक वर्ष और आईआईटी दिल्ली में तीन साल बिताने का अवसर मिलेगा। सभी सफल यूक्यू-आईआईटीडी पीएचडी आवेदकों को उनकी उम्मीदवारी की अवधि के लिए अधिकतम 4 वर्षों तक (पूर्णकालिक अध्ययन भार के आधार पर) छात्रवृत्ति दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- GATE 2025: आईआईटी कानपुर में एमटेक प्रोग्राम के लिए गेट कटऑफ क्या होगी? रैंक, फीस और पात्रता जानें
- JEE Main 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
- JEE Advanced 2025: आईआईटी पटना के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी जालंधर के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी अगरतला के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी रोपड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रान्चवाइज रैंक स्कोर जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी जोधपुर के लिए जेईई एडवांस में कितने अंक चाहिए? रैंक, कटऑफ और पात्रता जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी रायपुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी गोवा के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें