REET Result 2025 Live: रीट रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड रिलीज डेट जल्द @reet2024.co.in; लेटेस्ट अपडेट जानें

रीट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

रीट रिजल्ट लिंक 2025 reet2024.co.in पर सक्रिय किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
रीट रिजल्ट लिंक 2025 reet2024.co.in पर सक्रिय किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | April 6, 2025 | 06:41 PM IST

नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से जल्द ही लेवल-1 और लेवल-2 परीक्षा के लिए रीट का परिणाम 2025 जारी किया जाएगा। आरबीएसई की घोषणा के बाद रीट परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर रीट 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

रीट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आरईईटी परिणाम स्कोरकार्ड 2025 में कैंडिडेट नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, कैटेगरी, जन्म तिथि, परीक्षा स्तर (लेवल 1/लेवल 2), विषय, कुल प्राप्त अंक, विषयवार अंक, योग्यता स्थिति और परीक्षा तिथि जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।

REET Qualifying Marks: रीट उत्तीर्ण अंक

रीट परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम रीट क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करना आवश्यक है:

  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को सफल होने के लिए रीट परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • ईबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को पास होने के लिए रीट एग्जाम में 55% अंक लाने होंगे।
  • एससी और एससी कैंडिडेट को केवल 50% अंक अर्थात 150 में से 75 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

Also readRSMSSB Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, जानें एडमिट कार्ड डेट

रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी राजस्थान राज्य में प्राथमिक शिक्षक भर्ती और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) की ओर से राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जाम फॉर टीचर का आयोजन 27 और 28 फरवरी, 2025 को किया गया था।

रीट 2025 एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस साल रीट परीक्षा में 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से रीट लेवल 1 परीक्षा में 4 लाख और रीट लेवल 2 परीक्षा में 9 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडडिडेट रीट की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

REET Result 2025 Kab Aayega: कैसे डाउनलोड करें?

आरबीएसई की घोषणा के बाद कैंडिडेट नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से रीट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:

  • रीट 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “REET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • रीट 2025 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।

रीट पात्रता का रिजल्ट कब आएगा आरबीएसई की वेबसाइट पर, रीट फाइनल आंसर की 2025, रीट रिजल्ट डेट 2025 और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट Careers360 पर बने रहें।

April 6, 2025 | 06:38 PM IST

REET Result 2025 Live: रीट आंसर की

रीट प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को 31 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद रीट रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी।

April 6, 2025 | 06:20 PM IST

REET Result 2025 Live: रीट कटऑफ अंक और प्रतिशत

April 6, 2025 | 05:21 PM IST

REET Result 2025 Live: रीट मेन वेबसाइट

रीट की मेन वेबसाइट https://reet2024.co.in/ है।

(इमेज - आधिकारिक वेबसाइट)

April 6, 2025 | 04:32 PM IST

REET Result 2025 Live: रीट कटऑफ निर्धारण कारक

कट-ऑफ अंक आरबीएसई द्वारा अभ्यर्थियों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई और उपलब्ध शिक्षण रिक्तियों जैसे कारकों के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे।

April 6, 2025 | 03:56 PM IST

REET Result 2025 Live: रीट परिणाम की संभावित तिथि


आरईईटी परीक्षा

REET परिणाम तिथि

REET लेवल 1 परिणाम तिथि

30 अप्रैल 2025 (अपेक्षित)

REET लेवल 2 परिणाम तिथि

30 अप्रैल 2025 (अपेक्षित)


April 6, 2025 | 03:34 PM IST

REET Result 2025 Live: रीट परिणाम

रीट परिणाम (reet result 2025 scorecard release) घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जा सकते हैं। स्कोरकार्ड पर उम्मीदवार के स्कोर, कुल अंक और उनकी योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण प्रदर्शित होंगे।

April 6, 2025 | 02:59 PM IST

REET Result 2025 Live: रीट रिजल्ट

REET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे: 

  • रीट एडमिट कार्ड 2025
  • आरईईटी मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विशेष आरक्षण पत्र
  • फोटो पहचान प्रमाण

April 6, 2025 | 02:34 PM IST

REET Result 2025 Live: रीट प्रमाण पत्र की वैधता

REET परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। REET प्रमाण पत्र आजीवन मान्य होगा। REET प्रमाण पत्र उम्मीदवारों को राजस्थान के सरकारी, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा।

April 6, 2025 | 02:00 PM IST

REET Result 2025 Live: रीट योग्यता अंक

श्रेणीवार REET कट ऑफ अंक 2025 की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:

कैटेगरी

टीएसपी के लिए REET योग्यता अंक (%)

नॉन-टीएसपी के लिए REET योग्यता अंक (%)

सामान्य

60

60

अनुसूचित जनजाति

36

55

एससी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस

55

55

पूर्व सैनिक एवं विधवा

50

50

पीडब्ल्यूडी

40

40

सहरिया जन-जाति 

36

36


April 6, 2025 | 01:29 PM IST

REET Result 2025 Live: रेट 2025 का रिजल्ट कब आएगा

REET परीक्षा की समाप्त होने के बाद 25 मार्च, 2025 को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई थी जिसके लिए ऑब्जेक्शन 31 मार्चतक मांगे गए थे। अब बोर्ड द्वारा सभी ऑब्जेक्शन की जांच की जाएगी, जिसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

April 6, 2025 | 12:16 PM IST

REET Result 2025 Live: रीट रिजल्ट विवरण

आरईईटी परिणाम स्कोरकार्ड 2025 (reet 2025 result) में कैंडिडेट नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, कैटेगरी, जन्म तिथि, परीक्षा स्तर (लेवल 1/लेवल 2), विषय, कुल प्राप्त अंक, विषयवार अंक, योग्यता स्थिति और परीक्षा तिथि जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।

April 6, 2025 | 11:58 AM IST

REET Result 2025 Live: रीट का रिजल्ट कब आएगा

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके रीट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:

  • रीट 2025 की ऑफिशल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “REET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण  दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • रीट 2025 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।

April 6, 2025 | 11:34 AM IST

REET Result 2025 Live: रीट 2025 रिजल्ट

रीट रिजल्ट (reet result 2025 scorecard release) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

April 6, 2025 | 11:34 AM IST

REET Result 2025 Live: रीट पात्रता 2025 का रिजल्ट कब आएगा

रीट रिजल्ट 2025 लिंक (reet result 2025) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications