Saurabh Pandey | January 20, 2026 | 02:22 PM IST | 1 min read
आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

नई दिल्ली : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीएसईईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
संस्थान ने विषयवार अंकों के विवरण सहित ई-रिजल्ट-कम-मार्क स्टेटमेंट के साथ परिणाम घोषित किया गया है। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा 10 और 12 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
सीएसईईटी जनवरी 2026 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को प्रत्येक CSEET विषय में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। केवल क्वालीफाइंग मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया जनवरी 2026 के CSEET टॉपर्स की घोषणा नहीं करता है। CSEET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार CSEET स्कोरकार्ड PDF पर अपनी योग्यता स्थिति जान सकते हैं।
आईसीएसआई जनवरी 2026 सत्र की सीएसईईटी परीक्षा के अंकों के पुनर्मूल्यांकन या उत्तर पुस्तिका जारी करने की सुविधा प्रदान नहीं करता है। यह सुविधा जून 2026 की परीक्षा से उपलब्ध होगी।
अब, जो छात्र अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं, उनके लिए री-इवैल्यूएशन और स्क्रूटनी के लिए विंडो खोल दी गई है। एप्लीकेशन प्रोसेस ऑफिशियल वेबसाइट bteup.ac.in पर शुरू हो गया है, छात्र 22 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।
Santosh Kumar