Trusted Source Image

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: आईएएफ अग्निवीर वायु 1/2027 इंटेक के लिए आज से आवेदन शुरू, पात्रता जानें

Abhay Pratap Singh | January 12, 2026 | 12:28 PM IST | 2 mins read

भारतीय वायु सेना अग्निपथ वायु भर्ती 2026 के लिए अविवाहित महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।

अग्निवीर वायु सेना भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 फरवरी है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
अग्निवीर वायु सेना भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 फरवरी है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत आईएएफ अग्निवीर वायु 01/2027 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 1 फरवरी (रात 11:00 बजे) तक फॉर्म भर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, उम्मीदवारों को सेंट्रल, स्टेट और UT द्वारा मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से मैथमेटिक्स, फिजिक्स और इंग्लिश के साथ इंटरमीडिएट/10+2/ समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% कुल अंकों और इंग्लिश में 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए। या दो साल का वोकेशनल कोर्स कम से कम 50% अंकों में किया हो।

आईएएफ अग्निवीर आयु भर्ती के लिए 1 जनवरी 2006 और 1 जुलाई 2009 (दोनों तारीखें शामिल) के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं। नोटिस में कहा गया कि, यदि कोई कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को क्लियर कर लेता है, तो एनरोलमेंट की तिथि को उसकी ऊपरी आयु सीमा 21 साल होनी चाहिए।

Also readAFCAT 1 City Intimation Slip 2026: एएफसीएटी 1 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द; परीक्षा 31 जनवरी को

भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए अविवाहित महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं, नॉर्थ ईस्ट या उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के उम्मीदवारों की हाइट 147 सेमी तथा लक्षद्वीप के उम्मीदवारों की न्यूनतम हाइट 150 सेमी निर्धारित है।

उम्मीदवारों को 550 रुपये परीक्षा शुल्क और 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, केंद्रीय वायुसैनिक चयन बोर्ड, दस्तावेज सत्यापन, पीएमटी/पीईटी, एडैप्टेबिलिटी टेस्ट्स 1 व 2 और चिकित्सा परीक्षण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

IAF AGNIVEERVAYU INTAKE 01/2027: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईएएफ अग्निवीर इंटेक 1/2027 बैच के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘अग्निवीर वायु’ टैब पर क्लिक करें।
  • पेज स्क्रॉल करें और रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications