Trusted Source Image

HSSC Police Constable Exam: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी, पीएसटी डेट अधिसूचना फर्जी, चेयरमैन ने की पुष्टि

Santosh Kumar | February 11, 2026 | 04:38 PM IST | 1 min read

कमीशन ने अभी तक पीएमटी/पीएसटी के लिए कोई ऑफिशियल डेट्स जारी नहीं की हैं, और ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इसकी पुष्टि की। (इमेज-एक्स/@advhimmatsingh)
चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इसकी पुष्टि की। (इमेज-एक्स/@advhimmatsingh)

नई दिल्ली: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए पीएमटी (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) और पीएसटी (फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट) की तारीखों वाला नोटिफिकेशन, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, उसे फेक बताया है। चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने साफ किया कि कमीशन ने अभी तक पीएमटी/पीएसटी के लिए कोई ऑफिशियल डेट्स जारी नहीं की हैं, और ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आयोग जल्द ही पीएमटी और पीएसटी की तारीख जारी करेगा। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएमटी और पीएसटी की तारीख के बारे में एक गलत नोटिस सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।"

उन्होंने आगे लिखा, "ध्यान दें कि एचएसएससी ने पीएमटी और पीएसटी के लिए ऑफिशियली कोई तारीखें अनाउंस नहीं की हैं।" फेक अधिसूचना से कई कैंडिडेट कन्फ्यूज हो रहे हैं, ऐसे में अध्यक्ष ओर से यह जानकारी साझा की गई।

Also readUP Police SI Exam 2025: यूपी पुलिस एसआई एग्जाम डेट को लेकर फेक नोटिस वायरल, बोर्ड ने आवेदकों को किया अलर्ट

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी, पीएसटी के फर्जी नोटिस में लिखा था कि पुरुष कांस्टेबल (जीडी) पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट (पीएमटी) 28 मार्च से होगा, जो गलत है।

शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की डिटेल्स, पीएमटी की तारीख और समय, और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही कमीशन की वेबसाइट पर पब्लिश किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications