Santosh Kumar | September 1, 2025 | 07:20 AM IST | 1 min read
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र अब कक्षा 11 में प्रवेश ले सकते हैं या अपनी पसंद के संकाय (विज्ञान, वाणिज्य, कला) में आगे की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।
Get the latest HBSE 10th Syllabus 2025-26 with updated subjects & marking scheme. Download now to plan smartly and prepare effectively for your board exams.
Download Now
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर कक्षा 10वीं स्पेशल चांस मार्च परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 उन छात्रों के लिए है जो फुल सब्जेक्ट/कम्पार्टमेंट/एडिशनल/डिप्लोमा होल्डर्स (फ्रेश और री-अपीयर/इम्प्रूवमेंट) स्पेशल चांस मार्च-2025 परीक्षा में शामिल हुए थे। छात्र आधिकारिक पोर्टल से एचपी बोर्ड परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: HP Board 10th Date Sheet 2026 Out: Download PDF
Latest: HPBOSE 10th Syllabus 2025-26
Also See: HPBOSE 10th Model Papers
Don't Miss: Best Courses after 10th | Competitive Exams after 10th
बोर्ड द्वारा जारी ऑनलाइन परिणाम प्रोविजनल है। छात्रों को उनके स्कूल से मूल मार्कशीट मिलेगी। जारी परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम, विषय, प्राप्त अंक और कुल अंक जैसी जानकारी शामिल है।
किसी भी त्रुटि या विसंगति की स्थिति में छात्र स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र अब कक्षा 11 में प्रवेश ले सकते हैं या अपनी पसंद के संकाय (विज्ञान, वाणिज्य, कला) में आगे की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा 22 से 28 जुलाई तक सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। हिमाचल प्रदेश बोर्ड जल्द ही एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का जुलाई रिजल्ट जारी करेगी।
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
बोर्ड ने 15 मई को कक्षा 10वीं की वार्षिक मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित किए। इस वर्ष एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.8% दर्ज किया गया, परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की गई थीं।