Trusted Source Image

SMVDIME News: मेडिकल कॉलेज में सीटों के आरक्षण की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने जम्मू में मार्च निकाला

Press Trust of India | November 30, 2025 | 09:46 AM IST | 1 min read

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी कई संगठनों के हाल में गठित समूह श्री माता वैष्णोदेवी संघर्ष समिति के बैनर तले शहर के मध्य स्थित रघुनाथ मंदिर में एकत्र हुए और इंदिरा चौक की ओर मार्च निकाला।

समिति के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने इस ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिगुल बजा दिया है।" (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
समिति के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने इस ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिगुल बजा दिया है।" (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

जम्मू: दक्षिणपंथी हिंदुत्व संगठनों ने ‘श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस’ (एसएमवीडीआईएमई) से मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरित करने और संस्थान में हिंदुओं के लिए सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर शनिवार को यहां मार्च निकाला।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी कई संगठनों के हाल में गठित समूह श्री माता वैष्णोदेवी संघर्ष समिति (एसएमवीएसएस) के बैनर तले शहर के मध्य स्थित रघुनाथ मंदिर में एकत्र हुए और इंदिरा चौक की ओर मार्च निकाला।

उन्होंने अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए और बाद में शांतिपूर्वक वहां से चले गए। समिति के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने इस ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिगुल बजा दिया है।"

Also readBSEB JEE, NEET Free Coaching: बिहार में जेईई, नीट की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, शुल्क जानें

उन्होंने कहा, "मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरित करने तथा हिंदू समुदाय के छात्रों के लिए सभी सीटें आरक्षित करके इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए हम संभागीय आयुक्त के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन सौंपेंगे।"

एसएमवीडी श्राइन बोर्ड के स्वामित्व वाली 34 एकड़ भूमि पर निर्मित इस संस्थान को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) द्वारा आठ सितंबर को 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए 50 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला देने की अनुमति दी गई थी।

कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों के लिए 42 मुस्लिम, 1 सिख और 7 हिंदू छात्रों ने नीट उत्तीर्ण की। समिति का गठन 22 नवंबर को किया गया था, जिन्होंने दाखिला प्रक्रिया पर सवाल उठाया और अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा देने की मांग की।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications