Saurabh Pandey | May 12, 2026 | 04:58 PM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं, जिसमें राज्य भर से कुल 2,95,478 छात्रों ने पंजीकरण कराया था अब रिजल्ट bseh.org.in के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH), भिवानी ने हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय में रिजल्ट्स की घोषणा की। इस वर्ष 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67 रहा है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष हरियाणा भर में आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए लगभग 2,95,478 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा परिणाम में इस बार भी छात्राओं का शानदार प्रदर्शन जारी रहा, उन्होंने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। रिजल्ट्स के अनुसार, छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले 6.52% अधिक पास प्रतिशतता हासिल की है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे रिजल्ट घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड 12वीं के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 69.57 दर्ज किया गया। इस श्रेणी में कुल 2,642 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 1,838 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं कला संकाय का पास प्रतिशत 82.60, विज्ञान संकाय में 90.08 तथा कॉमर्स संकाय में 88.20 रहा है। वहीं, पास परसेंटेज में जिला चरखी दादरी टॉप और नूंह सबसे नीचे पायदान पर रहा है।
Also read JNV LEST Class 11 Result 2026: जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट जारी, डाउनलोड लिंक जानें