अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अगर बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों में जेन जेड सरकारें बदल सकती है, तो भारतीय युवा भी पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित कर सकते हैं।"
ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन फेडरेशन (एफएआईएमए) ने वकील तन्वी दुबे के माध्यम से शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर राष्ट्रीय परीक्षा ढांचे में पूर्ण बदलाव का अनुरोध किया है।
FAIMA ने मांग की है कि जब तक एक नई स्वतंत्र परीक्षा संस्था का गठन नहीं हो जाता, तब तक एक 'हाई-पावर्ड मॉनिटरिंग कमेटी' बनाई जाए। इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश करें और इसमें साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ व फॉरेंसिक वैज्ञानिकों को भी शामिल किया जाए।
यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और अन्य पॉलिटेक्निक कार्यक्रमों के विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए होगी। JEECUP परीक्षा की संशोधित तिथि 2026 आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है।