Saurabh Pandey | January 22, 2026 | 02:52 PM IST | 2 mins read
सीडैक सी-कैट 2026 कोर्स के शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 फरवरी तक है। छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 फरवरी है। देशभर में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम की शुरुआत 25 फरवरी 2026 से होगी, जबकि पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम का अंत 11 अगस्त तक चलेगा।

नई दिल्ली : सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) की तरफ से सी-कैट 2026 फरवरी बैच का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीडैक सी-कैट 2026 फरवरी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने फॉर्म नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
सीडैक सी-कैट रिजल्ट घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाती है। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना, कार्यक्रम और केंद्र की प्राथमिकताएं भरना और सीट आवंटन दौर में भाग लेना आवश्यक है। प्रवेश सी-कैट रैंक, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवार की प्राथमिकताओं के आधार पर दिए जाते हैं।
सीडैक सी-कैट 2026 काउंसलिंग का पहला चरण भी आज 22 जनवरी से शुरू हो रहा है, जहां छात्र अपने कोर्स और प्रशिक्षण केंद्र की प्राथमिकताएं 28 जनवरी तक ऑनलाइन भर सकते हैं। सीट आवंटन के पहले राउंड की घोषणा 30 जनवरी को की जाएगी।
सीडैक सी-कैट 2026 काउंसलिंग के पहले चरण में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएंगी, उन्हें 11,800 रुपये का शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 है।
सीडैक सी-कैट 2026 कोर्स के शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 फरवरी तक है। छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 फरवरी है। देशभर में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम की शुरुआत 25 फरवरी 2026 से होगी, जबकि पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम का अंत 11 अगस्त तक चलेगा
सी-कैट परीक्षा निम्नलिखित कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है-