Trusted Source Image

DU CES Admission 2026: डीयू कॉम्पिटेंस एन्हांसमेंट स्कीम सम सेमेस्टर के तहत एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन जारी

Saurabh Pandey | January 28, 2026 | 08:21 PM IST | 2 mins read

सीईएस 2025-26 के तहत यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट और कॉलेजों द्वारा दिए जाने वाले पेपर की पढ़ाई के लिए अप्लाई करने के लिए, इच्छुक उम्मीदवार लिंक ces.du.ac.in/index.php/site/login के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं।

एक कोर्स में सीईएस के तहत सीटों को सुपरन्यूमरेरी माना जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
एक कोर्स में सीईएस के तहत सीटों को सुपरन्यूमरेरी माना जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कॉम्पिटेंस एन्हांसमेंट स्कीम (सीईएस) 2025-26 में विश्वविद्यालय के विभागों (दूसरे और चौथे सेमेस्टर में) तथा कॉलेजों (दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर में) द्वारा पेश किए जाने वाले पेपर्स के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित मांगे गए हैं।

सीईएस 2025-26 के तहत यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट और कॉलेजों द्वारा दिए जाने वाले पेपर की पढ़ाई के लिए अप्लाई करने के लिए, इच्छुक उम्मीदवार लिंक ces.du.ac.in/index.php/site/login के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं।

सीईएस कार्यक्रम उन सभी नॉन वर्किंग/वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए खुला है, जिनके पास वर्तमान नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है, जो जीवन के किसी भी पड़ाव पर सीखना और अध्ययन करना चाहते हैं। हालांकि, दिल्ली विश्वविद्यालय में किसी भी कार्यक्रम में नामांकित छात्र आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

एनईपी 2020 में की गई परिकल्पना के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय सीईएस के तहत किसी भी उम्र के शिक्षार्थियों को अपने विभागों और कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले मौजूदा कोर्सों के नियमित विद्यार्थियों के साथ एडमिशन लेने और पढ़ाई करने के लिए ज्ञान बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहा है।

इस योजना के अपेक्षित परिणाम उन लोगों के शैक्षिक सपनों को पूरा करना है, जिन्हें पहले अवसर नहीं मिला, नवीनतम तकनीक, ज्ञान और नवाचार का उपयोग करके शैक्षणिक और व्यावसायिक कौशल को अपग्रेड करना, और इसलिए वरिष्ठ और नॉन-सीनियर सिटीजंस को आजीवन शिक्षार्थी के रूप में जारी रखने में सक्षम बनाना है।

DU CES 2025-26: प्रश्नपत्र शुल्क

सीईएस 2025-26, सम सेमेस्टर के अंतर्गत एक ही विषय में एक सेमेस्टर में अधिकतम दो प्रश्नपत्र या आठ क्रेडिट के लिए उम्मीदवार पंजीकरण करा सकता है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए उम्मीदवार को 6,100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इच्छुक, पात्र और पंजीकृत उम्मीदवारों से इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ-लॉन्ग लर्निंग (आईएलएल), दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली द्वारा शीघ्र ही संपर्क किया जाएगा।

न्यूनतम पात्रता मानदंड

कोई भी व्यक्ति जो न्यूनतम पात्रता मानदंड और किसी मौजूदा पेपर के लिए मांगी गई आवश्यकताओं को पूरा करता है, वह इसके लिए पंजीकरण कर सकता है। किसी भी पेपर के लिए एडमिशन का चयन संबंधित विभागों और कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।

Also read India-EU Summit 2026: भारत-यूरोपीय संघ मुक्त समझौता युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा - मुर्मू

आधिकारिक वेबसाइट्स

एक कोर्स में सीईएस के तहत सीटों को सुपरन्यूमरेरी माना जाएगा। इच्छुक व्यक्ति विभागों और कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले उपलब्ध पेपर्स की सूची, पात्रता मानदंड, पंजीकरण और शुल्क संरचना आदि के बारे में विवरण के लिए, कृपया विश्वविद्यालय के पोर्टल admission.uod.du.ac.in के साथ-साथ विश्वविद्यालय के नोडल समन्वय संस्थान यानी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ लॉन्ग लर्निंग (आईएलएलएल) illl.du.ac.in की वेबसाइट पर सीईएस ई-ब्रोशर देखें या दिल्ली विश्वविद्यालय के किसी विभाग/कॉलेज द्वारा पेश किया गया कोई अन्य कोर्स देखें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications