Trusted Source Image

DSHM Pharmacist Recruitment 2026: दिल्ली में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती जारी, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | January 28, 2026 | 03:54 PM IST | 1 min read

दिल्ली फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट केवल डीएसएचएम वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट केवल डीएसएचएम वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंस्फ्रास्ट्रक्चर मिशन ((PM-ABHIM) के अंतर्गत 200 फार्मासिस्टों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 फरवरी, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो की आयुसीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

DSHM Pharmacist Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

दिल्ली फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए।

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम (भौतिकी/रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान) के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना जरूरी है।

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त और पंजीकृत संस्थान से फार्मेसी में अनुमोदित डिप्लोमा। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।

DSHM Pharmacist Recruitment 2026: रिक्तियों की कैटेगरीवाइज संख्या

श्रेणी
रिक्तियों की संख्या
अनारक्षित
38
अन्य पिछड़ा वर्ग
69
अनुसूचित जाति
41
अनुसूचित जनजाति
32
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
20
कुल योग
200

DSHM Pharmacist Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज

  1. जरूरी दस्तावेज
  2. जन्म प्रमाण पत्र
  3. 10वीं का प्रमाण पत्र
  4. आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं की मार्कशीट, डिग्री और प्रमाण पत्र
  5. एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (वर्तमान कार्य अनुभव प्रमाण पत्र भी)
  6. जाति प्रमाण पत्र/दिव्यांग वर्ग का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  7. अल्पसंख्यक वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के मामले में वैलिड आय और संपत्ति प्रमाण पत्र
  8. ऑनलाइन पंजीकरण पावती पर्ची

Also read FMGE January 2026 Result Date: एफएमजीई जनवरी रिजल्ट natboard.edu.in पर जल्द, स्कोरकार्ड डाउनलोड चरण जानें

इंटरव्यू की तिथि एवं स्थान

दिल्ली फार्मासिस्ट भर्ती के लिए इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर समय रहते अपलोड कर दिया जाएगा। कोई अलग से कॉल लेटर जारी नहीं किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications