Trusted Source Image

CUET UG 2026 Scribe Window Open: सीयूईटी यूजी स्क्राइब पंजीकरण विंडो खुली, दिव्यांग कैंडिडेट जमा करें विवरण

Abhay Pratap Singh | May 1, 2026 | 07:50 AM IST | 1 min read

सीयूईटी यूजी 2026 स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Back

CUET UG 2026: MCQs Questions and Answers PDF

Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!

Download Now
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए स्क्राइब पंजीकरण विंडो खोल दी है। दिव्यांग (PwD/ PwBD) कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से अंतिम तिथि 5 मई, 2026 तक अपना स्क्राइब विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं।

CUET UG 2026 Analysis: 19th May Shift 1, 2 | Commerce | GAT | All Subject - All Shifts

CUET UG 2026 Ques.: English | Science | Math | Social Studies | Geography | History

CUET UG 2026: MCQs: BSc | BA | BCom | Test Series | College Predictor: CUET | DU

Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade

सीयूईटी यूजी 2026 स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यह ऑनलाइन सुविधा सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 30 अप्रैल से उपलब्ध कर दी गई है।

एनटीए ने स्पष्ट किया कि सीयूईटी यूजी 2026 में स्क्राइब सुविधा केवल उन्हीं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने पंजीकरण के दौरान अपना लेखक लाने का विकल्प चुना था। ऐसे उम्मीदवारों को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद निर्धारित समय में स्क्राइब विवरण जमा करने की सुविधा भी दी गई थी।

Also readCUET UG 2026 City Slip: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप cuet.nta.nic.in पर जारी, परीक्षा 11 मई से शुरू होगी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पीडब्ल्यूडी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों (जो अपना खुद का स्क्राइब चुन रहे हैं) के लिए, स्क्राइब का विवरण भरने के लिए 30 अप्रैल से 5 मई, 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक ऑनलाइन विंडो खुली रहेगी।”

एनटीए 11 से 31 मई 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।

CUET UG 2026 Scribe Details Submission Process: स्क्राइब विवरण कैसे जमा करें

  • आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘Register Scribe Details’ पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • स्क्राइब विकल्प चुनें, विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications