Abhay Pratap Singh | May 5, 2026 | 03:42 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2026 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीवारों को अपने हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!
Download Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 5 मई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा का प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG 2026 Analysis: 19th May Shift 1, 2 | Commerce | GAT | All Subject - All Shifts
CUET UG 2026 Ques.: English | Science | Math | Social Studies | Geography | History
CUET UG 2026: MCQs: BSc | BA | BCom | Test Series | College Predictor: CUET | DU
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
अभ्यर्थियों को सीयूईटी यूजी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 में अभ्यर्थी का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
सीयूईटी यूजी 2026 एग्जाम 11 से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय और सामान्य परीक्षा शामिल होगी। परीक्षार्थियों को अपना सीयूईटी एडमिट कार्ड 2026 और मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “परीक्षा की प्रत्येक शिफ्ट 3 घंटे की होगी। किसी अभ्यर्थी को एक शिफ्ट में न्यूनतम 1 और अधिकतम 3 विषय दिए जा सकते हैं। यदि 3 विषय होंगे, तो पूरे 3 घंटे परीक्षा देनी होगी। वहीं, 2 विषय मिलने पर अभ्यर्थी 2 घंटे बाद परीक्षा समाप्त कर परीक्षा हाल से बाहर जा सकता है।”
एनटीए ने बताया कि, जिन अभ्यर्थियों की आवेदन के दौरान ली गई लाइव फोटो, आधार में उपलब्ध फोटो से मेल नहीं खाती है, या जिन्होंने किसी अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण किया है, उन्हें परीक्षा के दिन केंद्र पर भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए nta.ac.in पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: