Saurabh Pandey | January 19, 2026 | 11:39 AM IST | 1 min read
CUET PG परीक्षा 2026 भारत भर के विभिन्न भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा है।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 20 जनवरी 2026 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्क करने वाले उम्मीदवार 23 से 25 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र में संशोधिन कर सकते हैं। यह सुधार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर उपलब्ध सुधार विंडो के माध्यम से किया जा सकता है, जब तक कि सुधार/संपादन विंडो सक्रिय न हो जाए।
श्रेणी | शुल्क (2 टेस्ट पेपर तक) | अतिरिक्त शुल्क (प्रति टेस्ट पेपर) |
सामान्य (UR) | 1,400 रुपये | 700 रुपये |
सामान्य-EWS / OBC-NCL | 1,200 रुपये | 600 रुपये |
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / थर्ड जेंडर | 1,100 रुपये | 600 रुपये |
दिव्यांग (PwBD) | 1,000 रुपये | 600 रुपये |
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। जो छात्र स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं या अंतिम सेमेस्टर में हैं वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also read JAC 10th Admit Card 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड जारी, 3 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक की कटौती की जाएगी।
यह परीक्षा खास तौर पर शेड्यूल ट्राइब (एसटी) कैटेगरी के उन स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की जाती है जो क्लास 6 में एडमिशन लेना चाहते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 22 जनवरी से शुरू होगा।
Santosh Kumar