Abhay Pratap Singh | February 10, 2026 | 05:04 PM IST | 8 mins read
CTET Exam Date 2026: सीटेट फरवरी 2026 आंसर की परीक्षा समाप्त होने के 15 दिनों के भीतर जारी किए जाने की उम्मीद है।

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट (पेपर-2) की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक समाप्त करा ली गई है, जबकि दूसरी शिफ्ट (पेपर-1) की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई।
इससे पहले, सीबीएसई ने 7 फरवरी को दो शिफ्ट में सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। सीटेट 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने सीटेट परीक्षा को दो दिनों में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 फरवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
सीटेट परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसपर समय सीमा के भीतर शुल्क भुगतान व सहायक दस्तावेजों के साथ आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
सीटीईटी फरवरी 2026 के परिणाम मार्च 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है। सीटेट रिजल्ट में सफल कैंडिडेट केंद्रीय सरकारी संस्थानों जैसे केवीएस, एनवीएस, ईएमआरएस और राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए सीटेट की वेबसाइट पर विजिट करें।
सीटेट 2026 दो चरणों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की। एग्जाम एनालिसिस, आंसर की, कटऑफ, रिजल्ट और लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां बने रहें।
February 10, 2026 | 05:04 PM IST
सीटेट परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसपर समय सीमा के भीतर शुल्क भुगतान व सहायक दस्तावेजों के साथ आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
February 10, 2026 | 03:53 PM IST
सीटेट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
February 10, 2026 | 02:34 PM IST
सीटीईटी फरवरी 2026 के परिणाम मार्च 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है। सीटेट रिजल्ट में सफल कैंडिडेट केंद्रीय सरकारी संस्थानों जैसे केवीएस, एनवीएस, ईएमआरएस और राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं।
February 10, 2026 | 01:43 PM IST
सीटेट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
February 10, 2026 | 01:05 PM IST
सीटीईटी परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी - पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक।
February 10, 2026 | 01:04 PM IST
उम्मीदवारों को सीटेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 पर चुनौती दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। यदि कैंडिडेट किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें प्रति प्रश्न 1000 रुपये निर्धारित शुल्क का भुगतान करके आपत्तियां उठा सकेंगे।
February 10, 2026 | 11:09 AM IST
सीटेट फरवरी आंसर की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार सीटीईटी मार्किंग स्कीम का पालन करते हुए अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
February 10, 2026 | 10:13 AM IST
नहीं, सीबीएसई ने अभी तक सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करने की तिथि और समय की पुष्ट नहीं की है।
February 9, 2026 | 10:46 PM IST
सीबीएसई सीटेट 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को पेपर-1 और पेपर-2 के लिए प्रत्येक दिन दो-दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे निर्धारित थी।
February 9, 2026 | 09:01 PM IST
सीबीएसई ने अभी तक सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
February 9, 2026 | 07:55 PM IST
February 9, 2026 | 06:57 PM IST
सीबीएसई सभी सेटों के लिए सीटेट आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सक्रिय करेगा। CTET रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।
February 9, 2026 | 06:01 PM IST
हां, सीटेट 2026 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। सीटेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2 से 3 दिनों के लिए खुली रहेगी।
February 9, 2026 | 05:01 PM IST
पिछले रुझानों के अनुसार, सीटीईटी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी परीक्षा समाप्त होने के 10-15 दिनों के भीतर जारी होने की उम्मीद है।
February 9, 2026 | 03:57 PM IST
सीटेट पेपर 1 (प्राइमरी स्टेज) और पेपर 2 (एलिमेंट्री स्टेज) में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी स्कैन की गई ओएमआर शीट के साथ ऑफिशियल उत्तर देख सकेंगे। इसके जरिए उम्मीदवार यह भी चेक कर सकते हैं कि उनके दिए गए उत्तर सही हैं या नहीं और यदि कोई गलती हो, तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
February 9, 2026 | 03:39 PM IST
अगर किसी अभ्यर्थी को सीटीईटी के किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है तो वह प्रति प्रश्न 1,000 रुपये (संभावित) का शुल्क जमा कर उसे चुनौती दे सकता है। अगर चुनौती सही पाई जाती है तो बोर्ड शुल्क वापस कर देगा, फिर उस आधार पर सीटीईटी फाइनल आंसर की में सुधार किया जाता है।
February 9, 2026 | 02:52 PM IST
सीटेट 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के ठीक बाद सीबीएसई ‘चैलेंज’ या ‘ऑब्जेक्शन’ विंडो खोलेगा। यह विंडो आमतौर पर 2 से 3 दिनों के लिए एक्टिव रहती है।
February 9, 2026 | 01:45 PM IST
सीटीईटी फरवरी 2026 के परिणाम मार्च 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है। सीटेट रिजल्ट में सफल कैंडिडेट केंद्रीय सरकारी संस्थानों जैसे केवीएस, एनवीएस, ईएमआरएस और राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं।
February 9, 2026 | 12:51 PM IST
संभावना जताई जा रही है कि सीटेट प्रोविजनल आंसर की 17 से 23 फरवरी 2026 के बीच जारी की जा सकती है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
February 9, 2026 | 11:46 AM IST
सीटीईटी फाइनल आंसर की पर आपत्तियों के रिव्यू के बाद सीबीएसई बोर्ड सीटीईटी 2026 परीक्षा परिणाम जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च 2026 के मध्य तक सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की संभावना है।
February 9, 2026 | 10:47 AM IST
CTET फरवरी 2026 की अंतरिम उत्तर कुंजी CBSE द्वारा 17 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावना है। आमतौर पर, बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के लगभग 15 दिनों के भीतर उत्तर कुंजी प्रकाशित करता है।
February 8, 2026 | 07:25 PM IST
उम्मीदवार डिजीलॉकर के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, स्कोरकार्ड और प्रमाण पत्र उमंग मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
February 8, 2026 | 05:56 PM IST
सीबीएसई की आधिकारिक घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
February 8, 2026 | 05:03 PM IST
एनटीए की ओर से सीटेट 8 फरवरी शिफ्ट 2 की परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है। परीक्षा एजेंसी द्वारा अब जल्द ही सीटेट प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी।
February 8, 2026 | 04:26 PM IST
हां, सीटीईटी परीक्षा के लिए प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उम्मीदवार अपनी योग्यता में सुधार करने के लिए जितनी बार चाहें उतनी बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
February 8, 2026 | 03:30 PM IST
February 8, 2026 | 02:32 PM IST
सीटेट फरवरी 2026 दूसरे यानी अंतिम दिन की सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
February 8, 2026 | 01:40 PM IST
सीटेट फरवरी 2026 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, 8 फरवरी को शिफ्ट 2 की परीक्षा पेपर 1 के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
February 8, 2026 | 12:53 PM IST
सीटीईटी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी) को 150 में से 82 अंक (55%) और सामान्य/यूआर श्रेणी के उम्मीदवारों को अर्हता प्राप्त करने के लिए कम से कम 90 अंक (60%) की आवश्यकता होगी।
February 8, 2026 | 12:27 PM IST
सीटेट 8 फरवरी 2026 शिफ्ट 2 (पेपर 1) का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
February 8, 2026 | 12:01 PM IST
सीटेट 2026 8 फरवरी शिफ्ट 1 परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है। छात्रों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों के विश्लेषण के अनुसार सीटेट एग्जाम 2026 एनालिसिस जारी किया जाएगा।
February 8, 2026 | 11:51 AM IST
सीटेट 2026 8 फरवरी शिफ्ट 1 परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हो जाएगी। परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
February 8, 2026 | 11:12 AM IST
दूसरे दिन परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है:
पेपर 2 (कक्षा 6 से 8): सुबह की शिफ्ट
पेपर 1 (कक्षा 1 से 5): दोपहर की शिफ्ट
February 8, 2026 | 10:43 AM IST
February 8, 2026 | 10:00 AM IST
सीटीईटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार स्कूलों और भर्ती अधिकारियों द्वारा रिक्तियों की घोषणा होने पर शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं।
February 8, 2026 | 09:38 AM IST
सीबीएसई ने सीटेट 2026 शिफ्ट 1 परीक्षा पेपर-2 के लिए सुबह 9:30 बजे से शुरू कर दी है। यह परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 12 बजे समाप्त होगी।
February 8, 2026 | 09:30 AM IST
पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर उम्मीदवारों को एक ही परीक्षा चक्र में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में बैठने की अनुमति है।
February 8, 2026 | 09:29 AM IST
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा आज, 8 फरवरी को दो पालियों में कराई जा रही है। इस वर्ष 25,30,436 उम्मीदवारों ने सीटेट के लिए पंजीकरण कराया है।