Trusted Source Image

CSBC Bihar Police Driver PET Date 2026: बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी एग्जाम डेट घोषित, 15 फरवरी को एडमिट कार्ड

Saurabh Pandey | January 29, 2026 | 06:42 PM IST | 2 mins read

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में निर्धारित तिथि को प्रत्येक अभ्यर्थी का शामिल होना अनिवार्य है, अन्यथा वे अयोग्य माने जाएंगे और उन्हें दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र में बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में निर्धारित तिथि को प्रत्येक अभ्यर्थी का शामिल होना अनिवार्य है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में निर्धारित तिथि को प्रत्येक अभ्यर्थी का शामिल होना अनिवार्य है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय कांस्टेबल चयन पर्षद (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा(पीईटी) की तिथि घोषित कर दी है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 12 मार्च 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथि, स्थान एवं प्रवेश-पत्र की सूचना 15 फरवरी 2026 से पर्षद की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के "Bihar Police" टैब पर उपलब्ध रहेगी, जहां से प्रवेश-पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

Csbc bihar police driver pet exam date 2026: डुप्लिकेट प्रवेश-पत्र

जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपना ई-प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, वे 9 और 10 मार्च 2026 को केन्द्रीय चयन पर्षद के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकट), पटना- 800001 स्थित कार्यालय से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डुप्लिकेट प्रवेश-पत्र अपने खर्च पर प्राप्त कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया जाता है कि किसी को भी प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।

Csbc bihar police driver pet exam date 2026: पीईटी विवरण

शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं गोला फेंक की परीक्षाएं होंगी एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उंचाई एवं सीना की माप तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए उंचाई एवं वजन की माप निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाएगी।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में निर्धारित तिथि को प्रत्येक अभ्यर्थी का शामिल होना अनिवार्य है, अन्यथा वे अयोग्य माने जाएंगे और उन्हें दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र में बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में निर्धारित तिथि को प्रत्येक अभ्यर्थी का शामिल होना अनिवार्य है, अन्यथा वे अयोग्य माने जाएंगे और उन्हें दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र में बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Also read SBI CBO Notification 2026: एसबीआई सीबीओ नोटिफिकेशन 2273 पदों पर भर्ती के लिए जारी, 18 फरवरी तक करें आवेदन

Csbc bihar police driver pet exam date 2026: चयन प्रक्रिया का अगला चरण?

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में सफल अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण वाहन चालन दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए अलग से सूचना वेबसाइट एवं समाचार पत्र में प्रकाशित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications