Trusted Source Image

CG Vyapam Apex Bank Result 2026: सीजी व्यापम अपेक्स बैंक रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | February 3, 2026 | 02:37 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ व्यापम ने परीक्षा परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया है।

अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भर्ती परीक्षा 7 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भर्ती परीक्षा 7 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने छ.ग. राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) एवं 6 जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अंतर्गत भर्ती परीक्षा (CBJM 23)-25 के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर सीजी व्यापम अपेक्स बैंक रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

व्यापम ने परीक्षा परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंलिशयल की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, उम्मीदवारों को अपना छत्तीसगढ़ व्यापम बैंक रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

परीक्षा मंडल ने जारी आधिकारिक नोटिस में कहा कि, भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। दिनांक 02-02-2026 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

Also readCG Vyapam Sub Engineer Admit Card 2026: सीजी व्यापम सब इंजीनियर एडमिट कार्ड जारी; परीक्षा तिथि, निर्देश जानिए

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा भर्ती परीक्षा (CBJM23)-25 का आयोजन 7 सितंबर, 2025 को किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर प्रबंधक (कंसट्रक्शन / मेंटेनेंस), उप प्रबंधक (उपयंत्री), जूनियर प्रबंधक संवर्ग (कृषि विशेषज्ञ), जूनियर प्रबंधक (आईटी/ प्रोग्रामर), जूनियर प्रबंधक संवर्ग (आईटी विशेषज्ञ), उप प्रबंधक (प्रोग्रामर) एवं सहायक प्रबंधक (सहायक प्रोग्रामर) के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भर्ती परीक्षा से संबंधित अन्य नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Apex Bank and District Central Cooperative Banks Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट अपेक्स एंड डिस्ट्रिक्स सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • रिजल्ट टैब पर क्लिक करें और (CBJM 23)-25 लिंक खोजें।
  • अब परिणाम लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सीजी अपेक्स बैंक रिजल्ट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications