Abhay Pratap Singh | March 17, 2026 | 09:01 AM IST | 2 mins read
बिटसैट 2026 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को 21 और 22 मार्च के बीच सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
Candidates can download BITSAT 5 year's question papers to boost their preparation.
Download Now
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी ने बिटसैट (BITSAT) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.bits-pilani.ac.in पर जाकर 19 मार्च, 2026 को शाम 5:00 बजे तक बिटसैट 2026 ऑनलाइन फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षा पांच विषयों (पीसीएम/बी + एक भाषा + एक अतिरिक्त विषय) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। पीसीएम/बी में कुल मिलाकर न्यूनतम 75% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हो। जिन छात्रों ने कक्षा 12 के सभी विषयों की पुनः परीक्षा दी है, वे BITSAT 2026 के लिए पात्र नहीं हैं।
बिटसैट 2026 सेशन 1 के लिए पुरुष आवेदकों को 3600 रुपये, जबकि महिला और ट्रांसजेंडर आवेदकों को 3,100 रुपये का भुगतान करना होगा। दुबई केंद्र में उपस्थित होने वालों के लिए, एक सत्र का शुल्क 7,250 रुपये देना होगा। बिटसैट 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन विंडो 20 अप्रैल से 2 मई तक खुली रहेगी।
सत्र-1 और सत्र-2 दोनों के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 5,600 रुपये और महिला व ट्रांसजेंडर को 4,600 रुपये देना होगा तथा दुबई केंद्र के लिए शुल्क 9,250 रुपये है। उम्मीदवारों को नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर और परीक्षा शहर प्राथमिकता जैसे फील्ड में सुधार की अनुमति नहीं होगी।
बिटसैट 2026 सेशन 1 आवेदन के लिए आवेदक नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: