Santosh Kumar | May 12, 2026 | 07:04 PM IST | 1 min read
बिट्स पिलानी, बिटसैट सेशन 2 के लिए संशोधित स्लॉट बुकिंग तिथि की घोषणा कर दी है। सेशन 2 के लिए स्लॉट बुकिंग 14 मई से शुरू होगी।
Candidates can download BITSAT 5 year's question papers to boost their preparation.
Download Now
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) ने बिटसैट 2026 के दूसरे सेशन के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी हैं। उम्मीदवार अब bitsadmission.com पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। बिटसैट सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है। बिटसैट सत्र 2 परीक्षा 24 से 26 मई तक आयोजित की जाएगी।
एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और आवंटित परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी होती है। यह स्लिप परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देने के लिए है; एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा।
बिट्स पिलानी, बिटसैट सेशन 2 के लिए संशोधित स्लॉट बुकिंग तिथि की घोषणा कर दी है। सेशन 2 के लिए स्लॉट बुकिंग 14 मई से शुरू होगी। पंजीकृत उम्मीदवारों को इस दौरान अपनी पसंदीदा परीक्षा तिथि और समय का चयन करना होगा।
पात्र आवेदकों के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगी। सत्र 2 के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवार बिटसैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बिटसैट सेशन 2 एडमिट कार्ड 20 मई को जारी होगा।
Also readBCECEB UGEAC-2026: बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई, बीटेक एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बिटसैट 2026 सत्र 2 सिटी स्लिप चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके बिटसैट स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। बिटसैट 2026 के लिए स्लॉट बुकिंग के माध्यम से, उम्मीदवार बिटसैट परीक्षा के लिए पसंदीदा परीक्षा तिथियों और टाइम स्लॉट का चयन कर सकेंगे।