Trusted Source Image

AMU Entrance Exam 2026: एएमयू प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम amucontrollerexams.com पर घोषित, 1 फरवरी से पंजीकरण

Saurabh Pandey | January 30, 2026 | 03:30 PM IST | 1 min read

एएमयू प्रवेश परीक्षा आमतौर पर भारत भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं अलीगढ़ और बाहरी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं अलीगढ़ और बाहरी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जारी कर दिया है। विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी पूरा परीक्षा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबंधी दिशानिर्देश और आवेदन पत्र 1 फरवरी, 2026 से आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर उपलब्ध होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं।

विभिन्न कोर्सेस के लिए परीक्षा कार्यक्रम

कोर्स (पाठ्यक्रम)
परीक्षा की तिथि
बी.ए. (ऑनर्स) - कला / सामाजिक विज्ञान संकाय
12.04.2026
बी.ए. (ऑनर्स) - अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संकाय
12.04.2026
बी.एससी. (ऑनर्स) - विज्ञान / जीव विज्ञान संकाय
12.04.2026
बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि
19.04.2026
बी.कॉम. (ऑनर्स)
19.04.2026
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (B.B.A.)
19.04.2026
बी.टेक. / बी.आर्क.
26.04.2026
सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विज्ञान स्ट्रीम)
26.04.2026
इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
26.04.2026
सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मानविकी / वाणिज्य स्ट्रीम)
26.04.2026
ब्रिज कोर्स - सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (मान्यता प्राप्त मदरसा/ओरिएंटल योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए)
26.04.2026
बी.ए.एल.एल.बी. (B.A.LL.B.)
26.04.2026
एम.बी.ए. (सभी शाखाएं) / एम.एस.डब्ल्यू. / मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ
07.06.2026
बी.एड. (B.Ed.)
07.06.2026

Also read NIFTEE Exam City Slip 2026: निफ्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in/niftee पर जारी, एग्जाम डेट 8 फरवरी

एएमयू के बारे में...

एएमयू एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जिसे एनएएसी द्वारा ए+ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है और यह स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों सहित 300 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। एएमयू में विधि, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कला, प्रबंधन आदि विभिन्न विभाग हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications