Trusted Source Image

AIMA MAT February 2026: एआईएमए मैट फरवरी रजिस्ट्रेशन mat.aima.in पर जारी, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | January 21, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read

MAT की फरवरी परीक्षा भारत के 60 से अधिक शहरों में पेपर आधारित परीक्षा (PBT) और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) दोनों तरीकों से आयोजित की जाएगी।

एमएटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो दो परीक्षा मोड, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) और पेपर-आधारित परीक्षा (PBT) में आयोजित की जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमएटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो दो परीक्षा मोड, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) और पेपर-आधारित परीक्षा (PBT) में आयोजित की जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT ) 2026 के फरवरी सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। मैट परीक्षा के लिए उम्मीदवार दो परीक्षा माध्यमों में से किसी एक को चुन सकते हैं।

मैट पेपर-आधारित परीक्षा (PBT) और कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) दो माध्यमों में आयोजित किया जाएगा। दोनों माध्यमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मैट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है।

AIMA MAT February 2026: परीक्षा विवरण

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के पेपर आधारित परीक्षा (पीबीटी) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 है, जबकि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 फरवरी को जारी किया जाएगा, वहीं परीक्षा 1 मार्च को आयोजित की जाएगी।

मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 मार्च को जारी होगा। एआईएमए मैट परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

AIMA MAT February 2026: परीक्षा शुल्क

एआईएमए मैट फरवरी 2026 के लिए सिंगल परीक्षा मोड (सीबीटी/पीबीटी) के लिए आवेदन शुल्क 2,200 रुपये और डुअल परीक्षा मोड (पीबीटी+सीबीटी) के लिए आवेदन शुल्क 3,800 रुपये है।

AIMA MAT February 2026: एडमिट कार्ड विवरण

एआईएमए मैट फरवरी पीबीटी/सीबीटी के लिए पंजीकृत सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फॉर्म संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और परीक्षा स्थल का पता दिया गया है। उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में दी गई तिथि और समय का सख्ती से पालन करना होगा।

AIMA MAT February 2026: परीक्षा पैटर्न

MAT में पांच खंड होते हैं, प्रत्येक खंड में तीस प्रश्न होते हैं। कुल मिलाकर 150 प्रश्नों को 120 मिनट में हल करना होता है।

सेक्शन नंबर
सेक्शन का नाम
प्रश्नों की संख्या
I
भाषा बोध (Language Comprehension)
30
II
बुद्धिमत्ता और आलोचनात्मक तर्क (Intelligence & Critical Reasoning)
30
III
गणितीय कौशल (Mathematical Skills)
30
IV
डेटा विश्लेषण और पर्याप्तता (Data Analysis & Sufficiency)
30
V
आर्थिक और व्यावसायिक वातावरण (Economic & Business Environment)
30

Also read JEE Main 2026 Exam Live: जेईई मेन 2026 जनवरी 21 पेपर एनालिसिस जारी, प्रश्न पत्र, आंसर की, कठिनाई स्तर जानें

MAT के बारे में...

मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट (एमएटी) एकमात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो दो परीक्षा मोड, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) और पेपर-आधारित परीक्षा (PBT) में आयोजित की जाती है, जिससे उम्मीदवारों को दोनों मोड (PBT+CBT) के लिए पंजीकरण करने और MBA/PGDM प्रवेश के लिए अपने उच्चतम स्कोर का उपयोग करने का अवसर मिलता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications