संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
Press Trust of India | May 22, 2026 | 11:25 AM IST | 2 mins read
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं। समिति ने शिक्षा सचिव विनीत जोशी, एनटीए प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी और इसके महानिदेशक अभिषेक सिंह सहित शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: संसद की एक समिति के कई सदस्यों ने नीट-यूजी के पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से तीखे सवाल किए, जिस पर एनटीए की तरफ से बताया गया कि यह उसके तंत्र के माध्यम से नहीं हुआ तथा इस प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है। सूत्रों ने बताया कि शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसद की स्थायी समिति की बैठक के दौरान कई सांसदों ने पेपर लीक को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की खातिर एजेंसी द्वारा उठाए गए कदमों पर एनटीए अधिकारियों से सवाल किए।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं। समिति ने शिक्षा सचिव विनीत जोशी, एनटीए प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी और इसके महानिदेशक अभिषेक सिंह सहित शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया था।
NEET Row: पेपर लीक से जुड़े सवालों पर एनटीए मौन
यहां एनटीए सुधारों से संबंधित राधाकृष्णन रिपोर्ट की सिफारिशों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। सूत्रों के अनुसार, जब सवाल किया गया कि पेपर कैसे लीक हुआ, तो एनटीए महानिदेशक ने बताया कि पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ।
इस पर कई सांसदों ने पूछा कि फिर पेपर कैसे लीक हो गया और परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की क्या जरूरत थी। एनटीए अधिकारी के पास इसका कोई जवाब नहीं था और उन्होंने कहा कि सीबीआई इसकी जांच कर रही है।
NEET Paper Leak: सीबीआई रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर आपत्ति
समिति के विपक्षी सदस्यों ने मांग उठाई कि सीबीआई जांच रिपोर्ट समिति के सामने पेश की जानी चाहिए, लेकिन कुछ भाजपा सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सीबीआई एक स्वतंत्र संस्था है और उसे अपना काम करने दिया जाना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक सिंह ने एनटीए सुधारों पर राधाकृष्णन रिपोर्ट द्वारा की गई सिफारिशों के कार्यान्वयन पर विस्तृत प्रस्तुति दी और बताया कि सुझाए गए अल्पकालिक उपायों में से लगभग 70% पहले ही लागू किए जा चुके हैं।
NEET UG Paper Leak: एनटीए में 25% कर्मचारियों की कमी
एनटीए ने समिति के सदस्यों को बताया कि परीक्षा प्रणाली विकसित करने के लिए व्यापक समीक्षा की जा रही है। समिति ने सुझाव दिया कि विश्वसनीय लोगों को प्रश्नपत्र तैयार करने और वितरण प्रणाली में शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सीबीटी के माध्यम से परीक्षा कराने पर विचार किया जा रहा है। भविष्य की परीक्षाएं उसी माध्यम से हो सकती हैं। संसदीय समिति के सदस्यों ने एनटीए में कर्मचारियों की कमी और रिक्तियों को भरने की पैरवी की।
उन्होंने कहा कि एनटीए ने समिति के सदस्यों को सूचित किया कि एजेंसी में लगभग 25% कर्मचारियों की कमी है और ऐसी सभी रिक्तियों को भरने के लिए व्यवस्थित रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। सदस्यों ने नीट पेपर लीक पर चिंता व्यक्त की।
अगली खबर
]धर्मेंद्र प्रधान ने नीट री-एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा की; त्रुटिरहित परीक्षा आयोजित करने पर जोर दिया
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में पाई गई सभी खामियों को व्यापक रूप से दूर किया जाना चाहिए, ताकि परीक्षा के आयोजन में पूर्ण शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम