MP Board Class 12 Exam 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कल से शुरू, गाइडलाइंस, शिफ्ट टाइमिंग जानें
Saurabh Pandey | February 9, 2026 | 03:44 PM IST | 2 mins read
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जाएगा।
Download MP Board Class 12 Model Paper to practice exam-style questions, understand the latest pattern, and prepare effectively for scoring high marks.
Download Nowनई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) की तरफ से एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 कल 10 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी स्ट्रीम में लगभग 7 लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षा पहले दिन अंग्रेजी विषय के साथ शुरू होगी, जबकि 7 मार्च को हिंदी विषय के साथ समाप्त होगी।
MP Class 12 QP's 2025-26: English
MP Class 12 Answer Key 2025-26: English
New: MP Board 12th Revised Time Table 2026 PDF | MP Board Class 12 Model Paper
एमपी बोर्ड हायर सेकंडरी परीक्षा 2026 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह 8 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले के बाद किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
MPBSE Class 12 Exam 2026: परीक्षा पैटर्न
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के सभी थ्योरी प्रश्नपत्र 80 अंकों के होंगे और सभी विषयों के प्रश्नपत्र की संरचना एक समान होगी। शेष प्रश्नपत्र में लघु, दीर्घ और अति दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। ये प्रश्न अनिवार्य हैं।
भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विज्ञान विषयों के लिए 20 अंक प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए निर्धारित हैं। वाणिज्य और मानविकी विषयों के लिए अतिरिक्त अंक विद्यालय स्तर पर आयोजित आंतरिक मूल्यांकन के माध्यम से दिए जाएंगे। गणित एकमात्र ऐसा विषय है जिसके थ्योरी प्रश्नपत्र में कुल 100 अंक होंगे।
MPBSE Class 12 Exam 2026: परीक्षा टाइम टेबल
|
परीक्षा दिन
|
परीक्षा की तिथि
|
कोड
|
विषय
|
|
मंगलवार
|
10.02.2026
|
052
|
अंग्रेजी
|
|
शुक्रवार
|
13.02.2026
|
210 140 430 631 530 |
1—फिजिक्स 2—अर्थशास्त्र 3—एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज 4—विज्ञान के तत्व — ELEMENTS OF SCIENCE 5—भारतीय कला का इतिहास |
|
शनिवार
|
14.02.2026
|
832 163 164 |
1—बायोटेक्नॉलोजी 2—गायन वादन 3—तबला पखावज |
|
सोमवार
|
16.02.2026
|
053
|
संस्कृत
|
|
मंगलवार
|
17.02.2026
|
162
|
ड्राइंग एण्ड डिजाइन
|
|
बुधवार
|
18.02.2026
|
220 110 310 410 510 610 |
1—रसायन शास्त्र — CHEMISTRY 2—इतिहास 3—बिजनेस स्टडीज 4—एली. आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर 5—ड्राइंग एण्ड पेंटिंग 6—गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
|
गुरुवार
|
19.02.2026
|
167
|
मनोविज्ञान
|
|
शुक्रवार
|
20.02.2026
|
- 833 987 |
1—NSQF के समस्त विषय 2—शारीरिक शिक्षा 3—A.I. (Artificial Intelligence) |
|
शनिवार
|
21.02.2026
|
165 168 320 |
1—कृषि — AGRICULTURE 2—होम साइंस (कला समूह) — HOME SCIENCE (ANAT. PHYS. & HYGINS) 3—अकाउंटेंसी |
|
सोमवार
|
23.02.2026
|
231
|
बायलॉजी
|
|
बुधवार
|
25.02.2026
|
150
|
गणित
|
|
गुरुवार
|
26.02.2026
|
130
|
राजनीति शास्त्र — POLITICAL SCIENCE
|
|
शुक्रवार
|
27.02.2026
|
151
|
इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस — INFORMATIC PRACTICES
|
|
सोमवार
|
02.03.2026
|
166
|
समाज शास्त्र — SOCIOLOGY
|
|
गुरुवार
|
05.03.2026
|
120 420 520 620 |
1—भूगोल — GEOGRAPHY 2—क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर — CROP PRODUCTION & HORTICULTURE 3—स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन — STILL LIFE & DESIGNE 4—शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य — ANATOMY PHYSIOLOGY & HEALTH |
|
शुक्रवार
|
06.03.2026
|
055 054 |
उर्दू मराठी |
|
शनिवार
|
07.03.2026
|
051
|
हिन्दी
|
MPBSE Class 12 Exam 2026: प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि
एमपी बोर्ड 12वीं के रेगुलर परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच संचालित की जाएगी। इनकी तिथियां तथा समय जानने के लिए प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से संपर्क करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें