Trusted Source Image

NCL Recruitment 2026: एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | February 11, 2026 | 06:42 PM IST | 2 mins read

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती के तहत प्रत्येक पद के लिए अलग से कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 90 मिनट की अवधि के लिए 100 अंकों का होगा, जिसमें दो खंड (खंड-ए और खंड-बी) शामिल होंगे।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अभ्यर्थियों के तुलनात्मक प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अभ्यर्थियों के तुलनात्मक प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों में 270 सहायक फोरमैन अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है।

एनसीएल सहायक फोरमैन अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

NCL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क विवरण
कुल आवेदन राशि
अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
1000 रुपये + 180 रुपये (GST)
1180 रुपये मात्र
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पूर्व सैनिक / विभागीय कर्मचारी / पीडबल्यूबीडी (PwBD)
-
कोई शुल्क नहीं

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम
आवश्यक योग्यता
सहायक फोरमैन (ई एंड टी) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु)

• मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

• इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या उच्च योग्यता (न्यूनतम 3 वर्ष का कोर्स)।

सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु)

• मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

• मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या उच्च योग्यता (न्यूनतम 3 वर्ष का कोर्स)।

सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु)

• मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

• इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या उच्च योग्यता (न्यूनतम 3 वर्ष का कोर्स)।

NCL Assistant Foreman Exam 2026: परीक्षा विवरण

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती के तहत प्रत्येक पद के लिए अलग से कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 90 मिनट की अवधि के लिए 100 अंकों का होगा, जिसमें दो खण्ड (खंड-ए और खंड-बी) शामिल होंगे।

खंड-ए में तकनीकी ज्ञान (विषय संबंधी) से संबंधित 70 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे तथा खंड बी में सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, तर्क, व्याकरण / शाब्दिक क्षमता और मानसिक क्षमता एवं मात्रात्मक योग्यता से संबंधित बहुविकल्पीय 30 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा। प्रश्न पत्र केवल दो भाषाओं यानी अंग्रेजी और हिन्दी में होगा।

Also read HSSC Forest Guard Recruitment 2026: एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, पात्रता मानदंड जानें

NCL Recruitment 2026: पदवार ट्रेनिंग अवधि, वेतनमान

प्रवेश स्तर की स्थिति
प्रशिक्षण के दौरान वेतनमान
कैडर
ट्रेनिंग अवधि
ट्रेनिंग के बाद ग्रेड
सहायक फोरमैन (ई एंड टी) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु)
ग्रेड-सी मूलवेतन ₹47,330.25 प्रति माह
ई एंड टी
1 वर्ष
सहायक फोरमैन (ई एंड टी) ग्रेड-सी
सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु)
ग्रेड-सी मूलवेतन ₹47,330.25 प्रति माह
उत्खनन
2 वर्ष
सहायक फोरमैन (मैकेनिकल / उत्खनन) ग्रेड-सी
सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु)
ग्रेड-सी मूलवेतन ₹47,330.25 प्रति माह
उत्खनन
2 वर्ष
सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल / उत्खनन) ग्रेड-सी
सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु)
ग्रेड-सी मूलवेतन ₹47,330.25 प्रति माह
इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल
2 वर्ष
सहायक फोरमैन (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल) ग्रेड-सी
सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-सी (प्रशिक्षु)
ग्रेड-सी मूलवेतन ₹47,330.25 प्रति माह
इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल
2 वर्ष
सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल) ग्रेड-सी
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications