CTET Exam 2026: सीटेट पेपर 2 की परीक्षा 2 सेंटरों पर स्थगित, प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई डेट की घोषणा जल्द
Santosh Kumar | February 7, 2026 | 03:31 PM IST | 1 min read
पोस्ट में कहा गया, "देश भर में 1,803 सीटीईटी परीक्षा केंद्रों में से, पेपर-2 की परीक्षा 1,801 केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई।"
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने दो सेंटर्स पर सीटीईटी फरवरी 2026 पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए) परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है। 7 फरवरी को होने वाली पेपर-2 की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से दो सेंटर्स पर स्थगित की गई है। बोर्ड जल्द ही प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई तारीखों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर करेगा।
New: CTET 2026 Admit Card Out; Download Now
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीबीएसई बोर्ड ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर शेयर की। पोस्ट में कहा गया, "देश भर में 1,803 सीटीईटी परीक्षा केंद्रों में से, पेपर-2 की परीक्षा 1,801 केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई।"
हालांकि, इसमें आगे कहा गया कि वैशाली (हाजीपुर) के 2 केंद्रों (125016 - सेंट जॉन एकेडमी, बासमती नगर और 125014 - लक्ष्या इंटरनेशनल एकेडमी) पर कुछ अपरिहार्य कारणों से पेपर - 2 की परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी।
Also read CTET Exam 2026 LIVE: सीटेट पेपर 1 एग्जाम शुरू, पेपर 2 क्वेश्चन पेपर, आंसर की, एनालिसिस जारी
CTET Paper 2 Exam 2026: 15 दिनों के अंदर होगा एग्जाम
बोर्ड इन दोनों सेंटरों पर अलॉट किए गए कैंडिडेट्स के लिए 15 दिनों के अंदर दोबारा एग्जाम करवाएगा। रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल प्रभावित कैंडिडेट्स को अलग से बताया जाएगा। सीबीएसई ने कैंडिडेट्स को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।
प्रभावित उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए रेगुलर वेबसाइट ctet.nic.in चेक करते रहें। अगर एडमिट कार्ड में कोई बदलाव होता है, तो अपडेटेड वर्जन डाउनलोड करें। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें