Santosh Kumar | February 7, 2026 | 10:10 AM IST | 1 min read
रिजल्ट मुख्य रूप से मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है, जिसमें क्वालिफाइड उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, कैटेगरी और प्राप्त अंक शामिल हैं।

नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने स्टाफ नर्स (नर्स/नर्स ग्रेड-2) भर्ती 2025 के फाइनल नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर चुने गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स उपलब्ध हैं। परीक्षा 13 जून, 2025 को आयोजित की गई, जिसमें हजारों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। बोर्ड ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किए हैं।
रिजल्ट मुख्य रूप से मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है, जिसमें क्वालिफाइड उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, कैटेगरी और प्राप्त अंक शामिल हैं। होमपेज पर, 'रिजल्ट' सेक्शन में 'स्टाफ नर्स' या 'नर्स ग्रेड-II' के लिए संबंधित लिंक चुनें।
पीडीएफ खुलने के बाद, कंट्रोल-एफ का उपयोग करके अपना रोल नंबर खोजें। यदि आपका नाम या रोल नंबर लिस्ट में है, तो आपको सफल माना जाएगा। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड एसएसओ आईडी के माध्यम से अलग से उपलब्ध होंगे।
किसी भी समस्या के लिए, बोर्ड की हेल्पलाइन से संपर्क करें। कटऑफ मार्क्स की जानकारी पीडीएफ डॉक्यूमेंट में उपलब्ध है। बोर्ड ने कहा है कि यह फाइनल मेरिट लिस्ट है। चेयरमैन आलोक राज ने एक्स पर रिजल्ट्स की घोषणा की।
बोर्ड ने गैर अनुसूचित क्षेत्र में 1848 नर्स की पोस्ट में से 1839 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन फाइनल किया है और अनुसूचित क्षेत्र में 93 पोस्ट के लिए 93 कैंडिडेट्स का चयन किया है। गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1 कैंडिडेट को प्रोविजनल लिस्ट में रखा है।
नर्स ग्रेड-II पदों के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र में 4224 पदों के लिए 4219 उम्मीदवारों को और अनुसूचित क्षेत्र में 242 पदों के लिए 242 उम्मीदवारों को फाइनली सेलेक्ट किया है। गैर अनुसूचित क्षेत्र के 4 उम्मीदवारों को प्रोविजनल लिस्ट में रखा है।
आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसमें चुने गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के अनुसार सैलरी मिलेगी।
Santosh Kumar