UPSSSC Forest Guard Result 2025: यूपीएसएसएससी वन रक्षक, वन्य जीव रक्षक मेंस रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | January 8, 2026 | 08:38 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी की तरफ से वन रक्षक, वन्य जीव रक्षक के लिए शारीरिक मानक परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा फरवरी / मार्च 2026 के महीने में आयोजित की जानी संभावित है।

यूपीएसएसएससी वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती परीक्षा 709 पदों के लिए आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने वन एवं वन्यजीव विभाग के अंतर्गत वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं, जिसे उम्मीदवार देख सकते हैं।

श्रेणी
कटऑफ अंक
अनारक्षित
39.50
अनुसूचित जाति
29.75
अनुसूचित जनजाति
19.25
अन्य पिछड़ा वर्ग
39.50
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
39.50

UPSSSC Forest Guard Result 2025: फिजिकल टेस्ट विवरण

यूपीएसएससी ने वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक लिखित मुख्य परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के स्कोर के आधार पर कैटेगरीवाइज कुल 5111 उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।

यूपीएसएसएससी की तरफ से वन रक्षक, वन्य जीव रक्षक के लिए शारीरिक मानक परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा फरवरी / मार्च 2026 के महीने में आयोजित की जानी संभावित है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]