UPSSSC Junior Assistant Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट आंसर की जारी, 9 फरवरी तक उठाएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | February 3, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट प्रोविजनल आंसर की पर चुनौती दर्ज कराने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2024, जूनियर सहायक मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। यूपीएसएसएससी जेए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 3 फरवरी से खुली है और 9 फरवरी, 2026 को बंद हो जाएगी। चुनौती दर्ज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
चुनौती के लिए लागू आपत्ति शुल्क का भी भुगतान करना होगा। समय-सीमा के बाद आपत्ति दर्ज करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। यूपी जेए आंसर की 2026 की सहायता से कैंडिडेट संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2024 परीक्षा 1 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024 के तहत कुल 3284 पदों को भरा जाएगा। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।
लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Junior Assistant Provisional Answer Key 2026: उत्तर कुंजी डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जूनियर असिस्टेंट प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- महत्वपूर्ण घोषणा टैब के भीतर जेए प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करें।
- जूनियर सहायक उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर लॉगिन विवरण की मदद से आपत्तियां दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें