Trusted Source Image

UPSC Geo Scientist Pre Admit Card 2026: यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, 8 फवरी को परीक्षा

Saurabh Pandey | February 2, 2026 | 12:04 PM IST | 2 mins read

यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अपने ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट प्रस्तुत करना होगा।

इस परीक्षा के लिए कोई पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस परीक्षा के लिए कोई पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस), लिंग, रोल नंबर/पंजीकरण आईडी, उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट परीक्षा, 2026 के अंतिम परिणाम की घोषणा तक ई-एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। इस परीक्षा के लिए कोई पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अपने ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट प्रस्तुत करना होगा। जो उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अपना ई-एडमिट कार्ड जांच के लिए प्रस्तुत नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सत्र में अपना फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड में दिया गया है।

ई-एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, इसकी सूचना आयोग को ईमेल -usgeol-upsc@nic.in के माध्यम से तुरंत दी जानी चाहिए ताकि इस मामले में निर्णय लिया जा सके।

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान देना चाहिए कि उन्हें ई-एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र के अलावा किसी अन्य परीक्षा स्थल पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यदि ई-एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही है, धुंधली है या उपलब्ध नहीं है, तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दो समान फोटो (प्रत्येक सत्र के लिए एक फोटो) साथ लाएं और उन्हें परीक्षा स्थल पर दिए गए वचन पत्र पर चिपकाएं।

UPSC Geo Scientist Prelims 2026: परीक्षा तिथि

यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 8 फरवरी 2026 को भारत भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यह ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है।

यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा में सुबह का सत्र 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर का सत्र 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रत्येक सत्र में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ काला बॉल पॉइंट पेन लाएं, क्योंकि उन्हें ओएमआर उत्तर पुस्तिका में उत्तरों को काले बॉल पॉइंट पेन से ही अंकित करना होगा।

Also read HPSC HCS Recruitment 2026: हरियाणा सिविल सेवा भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 6 फरवरी से शुरू होगा पंजीकरण

परीक्षा कक्ष के अंदर उम्मीदवारों द्वारा सामान्य या साधारण कलाई घड़ियों का उपयोग करने की अनुमति है। हालांकि स्मार्ट/डिजिटल घड़ियों का उपयोग सख्त वर्जित है और उम्मीदवारों को ऐसी घड़ियां परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications