UPPSC LT Grade Result 2026: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 2260 अभ्यर्थी क्वालीफाई

Saurabh Pandey | February 6, 2026 | 08:09 AM IST | 1 min read

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मैथ प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट सूची में होगा, वे अगले राउंड यानी मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र माने जाएंगे।

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मैथ प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने असिस्टेंट टीचर प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए गणित विषय की परीक्षा का प्रीलिम्स रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मैथ प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट सूची में होगा, वे अगले राउंड यानी मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र माने जाएंगे।

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के गणित विषय की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए 2260 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने आदि के सम्बन्ध में अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक / कटऑफ अंक आदि की सूचना अन्तिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

UPPSC LT Grade Exam 2025: परीक्षा विवरण

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड प्रारम्भिक परीक्षा 6 दिसंबर 2025 को पहले सत्र में आयोजित की गई थी। इसमें गणित विषय में कुल186989 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष कुल-99055 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

Also read RSSB 4th Grade DV 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी के लिए चयनित कैंडिडेट की ओएमआर शीट जारी, डाउनलोड करें

प्रारम्भिक परीक्षा के आधार पर गणित विषय के पदों के लिए कुल-2260 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]