UP Board 12th Practical Date 2026: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल डेट 13 फरवरी तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | February 10, 2026 | 10:27 AM IST | 2 mins read
कुछ स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम शेष रहने/ ऑनलाइन अंक अपलोड न होने के चलते यूपी इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि विस्तारित की गई है।
Get the latest UP Board 12th Syllabus 2025-26 with subject-wise topics and marking scheme to plan your preparation effectively for upcoming board exams.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट बढ़ा दी है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, अब यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा 13 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
UP Board 12th 2026: Revised Time Table | Exam Centre List
UP Board 12th Pre-Board QP's 2025-26: Civics | Hindi | Sociology
Don't Miss: UP Board 12th Syllabus 2025-26 | Time Table
Also See: Formula Sheet: Maths | Physics | Chemistry
इससे पहले, यूपी बोर्ड इंटर प्रायोगात्मक परीक्षाएं प्रथम चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक और दूसरे चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की गई थी। कुछ स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम शेष रहने/ ऑनलाइन अंक अपलोड न होने के चलते यूपी इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि विस्तारित की गई है।
यूपीएमएसपी ने जारी आधिकारिक सूचना में कहा कि, “प्रयोगात्मक परीक्षकों/ प्रधानाचार्यों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया जाता है कि वे शेष प्रयोगात्मक परीक्षाओं का संपादन कर दिनांक 13 फरवरी, 2026 तक परिषद की वेबसाइट पर शत-प्रतिशत अंक अपलोड करें।”
Also read UP Board New Time Table 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का संशोधित टाइम टेबल upmsp.edu.in पर जारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रैक्टिकल के अंक अपलोड न करने के कारण किसी छात्र का परिणाम प्रभावित होता है, तो उचित पर्यवेक्षण की कमी के लिए पूरी जिम्मेदारी संबंधित परीक्षक, स्कूल के प्रधानाचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की होगी।
UP Board 12th Exam Date 2026: थ्योरी परीक्षा तिथियां
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। पहले दिन यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा 18 फरवरी को हिंदी/ सामान्य हिंदी विषय के साथ शुरू होंगी और 12 मार्च को कंप्यूटर व संस्कृत विषय के साथ समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
यूपी बोर्ड इंटर थ्योरी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र अपने संबंधित स्कूल से प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर व मुहर के साथ अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों की यूपी बोर्ड 12th एडमिट कार्ड 2026 के बिना किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें