UP Board 12th Topper 2025: यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट जारी, 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया

Abhay Pratap Singh | April 25, 2025 | 01:05 PM IST | 2 mins read

यूपीएमएसपी 12th रिजल्ट में 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ साक्षी (अमरोहा), आदर्श यादव (सुल्तानपुर), शिवानी सिंह (प्रयागराज) और अनुष्का सिंह (कौशांबी) ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का पास प्रतिशत 81.15% दर्ज किया गया। (स्त्रोत-यूपीएमएसपी एक्स हैंडल)

नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने आज यानी 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम प्रेस कांफ्रेन्स के माध्यम से घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई (प्रयागराज) की छात्रा हैं।

यूपी बोर्ड इंटर टॉपर लिस्ट 2025 के अनुसार, यूपीएमएसपी 12th रिजल्ट में 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ साक्षी (अमरोहा), आदर्श यादव (सुल्तानपुर), शिवानी सिंह (प्रयागराज) व अनुष्का सिंह (कौशांबी) ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, इटावा की रहने वाली मोहिनी ने यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में 96.40 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

यूपीएमएसपी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 81.15 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जिनमें लड़कों का पास प्रतिशत 76.60% और लड़कियों का पास प्रतिशत 86.37% दर्ज किया गया है। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 टॉप-3 में कुल 5 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 4 छात्राएं व 1 छात्र का नाम है।

Also read UP Board Results 2025 (Out) Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी @upresults.nic.in; डायरेक्ट लिंक देखें

यूपी बोर्ड 12th परीक्षा 2025 में कुल 13,87,263 बालक और 12,11,297 बालिकाएं शामिल हुई थी, जिनमें से 10,62,616 छात्र और 10,46,158 छात्राएं इस परीक्षा में पास हुई हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 परिणाम में लड़कों की तुलना में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 9.77% अधिक रहा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 81.28% दर्ज किया गया है। वहीं, संस्थागत छात्रों का पास प्रतिशत व्यक्तिगत छात्रों के पास प्रतिशत से 0.13% कम है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 56,066 परीक्षकों द्वारा किया गया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि, यूपी सरकार द्वारा प्रदेश स्तर और जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा। बता दें कि, परीक्षा वर्ष 2025 के लिए प्रस्तावित नवाचारों पर यूपी बोर्ड के सभापति डॉ. महेन्द्र देव एवं सचिव भगवती सिंह द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]