केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनआईटीएसईआर की 13वीं, आईआईएसईआर की तीसरी बैठक में शामिल हुए

Saurabh Pandey | January 13, 2026 | 10:41 PM IST | 3 mins read

आईआईएसईआर ने स्थायी समिति को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में भाग लेने वाले मेधावी छात्रों को आकर्षित करने की संभावना तलाशने के अपने प्रस्ताव के बारे में बताया, जिसमें ओलंपियाड में उनके प्रदर्शन के आधार पर आईआईएसईआर एडमिशन में ऐसे छात्रों के लिए कोटा प्रदान किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे प्रमुख तकनीकी संस्थानों को भी मान्यता प्रणाली के अंतर्गत आना चाहिए।

नई दिल्ली : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नई दिल्ली में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) की स्थायी समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की।

केन्द्रीय मंत्री ने आईआईएसईआर के सभी 7 एकेडमिक और रिसर्च आउटपुट और उनकी भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रतिभाशाली युवाओं की पूरी क्षमता को बाहर लाने के लिए और साथ ही जीवन को आसान बनाने और सामाजिक प्रगति के लिए परिणाम-केन्द्रित रिसर्च में शामिल होने के लिए छात्रों पर अधिक केन्द्रित तरीकों का सुझाव दिया।

यह कार्यक्रम आईआईएसईआर के 5-वर्षीय और 10-वर्षीय विजन स्टेटमेंट जारी करने और बायोटेक कंसोर्टियम इंडिया लिमिटेड (बीसीआईएल) और आईआईएसईआर के बीच, साथ ही आईआईटी मद्रास और आईआईएसईआर और आईआईएससी, बेंगलुरु और आईआईएसईआर के बीच एकेडमिक, रिसर्च और इनोवेशन सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के साथ समाप्त हुआ।

मेधावी छात्रों को आकर्षित करना लक्ष्य

आईआईएसईआर ने स्थायी समिति को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में भाग लेने वाले मेधावी छात्रों को आकर्षित करने की संभावना तलाशने के अपने प्रस्ताव के बारे में बताया, जिसमें ओलंपियाड में उनके प्रदर्शन के आधार पर आईआईएसईआर एडमिशन में ऐसे छात्रों के लिए कोटा प्रदान किया जाएगा। आईआईटी मद्रास और आईआईटी इंदौर की तर्ज पर अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए स्पोर्ट्स कोटा शुरू करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

प्रत्येक आईआईएसईआर में अनुसंधान पार्क और इनक्यूबेटर स्थापित किए जाएंगे ताकि अकादमिक, स्टार्टअप, उद्योग आरऔरडी और निरंतर नवाचार के लिए अनुवाद संबंधी सुविधाओं को एक साथ लाया जा सके। प्रत्येक आईआईएसईआर के लिए एक विशेष डोमेन की पहचान की गई है

संस्थान
विशेषज्ञता / फोकस क्षेत्र
आईआईएसईआर पुणे
एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (क्वांटम सहित)
आईआईएसईआर कोलकाता
बायोटेक्नोलॉजी
आईआईएसईआर मोहाली
स्वास्थ्य देखरेख और मैडटैक
आईआईएसईआर भोपाल
एडवांस्ड मैटिरियल्स
आईआईएसईआर तिरूवनंतपुरम
ऊर्जा/स्थिरता और जलवायु परिवर्तन
आईआईएसईआर तिरूपति
एग्री और फूड टेक्नोलॉजीज
आईआईएसईआर बरहमपुर
दुर्लभ-पृथ्वी और महत्वपूर्ण खनिज

एनआईटीएसईआर की 13वीं बैठक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत मंडपम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी, विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों (एनआईटीएसईआर) की परिषद की 13वीं बैठक की भी अध्यक्षता की।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी, विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थानों (एनआईटीएसईआर) की परिषद की 13वीं बैठक 13 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक से पहले भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थानों (आईआईएसआर) की स्थायी समिति की तीसरी बैठक हुई।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा संस्थानों (एनआईटी) और आईआईईएसटी में शैक्षणिक और अनुसंधान मानकों को उन्नत करने, शासन दक्षता बढ़ाने और नवाचार एवं उद्यमिता को और बढ़ावा देने से संबंधित प्रस्तुतियों की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने आगे की राह पर भी चर्चा की।

Also read SOF NSO Result 2025-26: नेशनल साइंस ओलंपियाड लेवल 1 रिजल्ट sofworld.org पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें

सेक्शन 8 कंपनी की स्थापना

हर आईआईएसईआर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले रिसर्च को रणनीतिक रूप से बढ़ावा देने, एकेडमिक रिसर्च क्षमता को इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ जोड़ने, परोपकारी, सीएसआर, सरकारी और प्राइवेट फंडिंग को आकर्षित करने के लिए अपनी खुद की सेक्शन 8 कंपनी स्थापित करेगा।

कंपनी का संचालन एक बोर्ड द्वारा किया जाएगा, जिसमें जाने-माने शिक्षाविद, कॉर्पोरेट लीडर, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर ऑफिस (टीटीओ) के प्रतिनिधि, उद्योगपति, इनोवेशन इकोसिस्टम के हितधारक आदि शामिल होंगे। कंपनी के ऑपरेशनल हेड के रूप में एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया जाएगा और उसे एक सचिवालय द्वारा सपोर्ट किया जाएगा जिसमें आईपी और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, रेगुलेटरी मामलों, फंडिंग संपर्क और इंडस्ट्री पार्टनरशिप के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]