UKPSC SI Admit Card 2024: यूकेपीएससी एसआई एडमिट कार्ड psc.uk.gov.in पर जारी, 12 जनवरी को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | January 2, 2025 | 04:13 PM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), प्लाटून कमांडर (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के माध्यम से यूकेपीएससी एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
यूकेपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। यूकेपीएससी एसआई परीक्षा 12 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
लिखित परीक्षा राज्य के सभी जिलों के विभिन्न शहरों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में सफल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC SI Admit Card 2024: यूकेपीएससी एसआई एग्जाम पैटर्न
उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती 2024 परीक्षा में दो पेपर होंगे। इसमें पेपर 1, पेपर 2 होगा। पेपर 1 में 100 अंकों के लिए सामान्य हिंदी के 100 प्रश्न और 50 अंकों के लिए सामान्य अध्ययन और रीजनिंग के 50 प्रश्न होंगे।
यूकेपीएससी एसआई परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर 2 में सामान्य जागरूकता, गणितीय योग्यता के 75 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 75 अंक निर्धारित हैं, परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी।
UKPSC SI 2024 Admit Card: एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूकेपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूकेपीएससी एसआई एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब संबंधित भर्ती के सामने डाउनलोड लिंक खोलें।
- पोर्टल पर ईमेल आईडी, पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
- यूकेपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें विवरण की जांच करके इसे डाउनलोड करें।
यूकेपीएससी एसआई भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा के बाद मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें